भारत ने महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा की, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

punjabkesari.in Tuesday, Aug 27, 2024 - 01:15 PM (IST)

मुंबई : हरमनप्रीत कौर यूएई में होने वाले आगामी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की स्टार खिलाड़ियों से सजी टीम की अगुआई करेंगी। दाएं हाथ की बल्लेबाज को उप-कप्तान स्मृति मंधाना सहायता करेंगी जो शैफाली वर्मा के साथ ओपनिंग करेंगी। 

दयालन हेमलता टीम में शीर्ष क्रम का एक और विकल्प हैं। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष मजबूत बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देंगी। ऋचा यास्तिका भाटिया के साथ टीम में नामित विकेटकीपर हैं, जिनका चयन श्रेयंका पाटिल के साथ फिटनेस के आधार पर होगा। दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ महीनों से चोटों से जूझ रही हैं। भारत के पास यूएई में होने वाले इस आयोजन के लिए तीन रिजर्व खिलाड़ी भी होंगे जिसमें उमा छेत्री (विकेट कीपर), तनुजा कंवर, साइमा ठाकोर शामिल हैं।

गेंदबाजी विकल्पों में रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, आशा शोभना और सजना सजीवन शामिल हैं। भारत के पास हरमनप्रीत, सजना, शोभना और दीप्ति के रूप में अच्छे-खासे ऑलराउंडर मौजूद हैं। टूर्नामेंट का नौवां संस्करण अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई और शारजाह में 3 से 20 अक्टूबर तक खेला जाएगा। भारत ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ है। 

महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम  

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया* (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल*, सजना सजीवन 
ट्रैवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवेर, साइमा ठाकोर 
गैर-यात्रा रिजर्व: राघवी बिष्ट, प्रिया मिश्रा 

शेड्यूल पर डाले नजर 

3 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह
3 अक्टूबर गुरुवार, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, शारजाह
4 अक्टूबर, शुक्रवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, दुबई 
4 अक्टूबर, शुक्रवार, भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई 
5 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, शारजाह 
5 अक्टूबर, शनिवार, आस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, शारजाह 
6 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई 
6 अक्टूबर, रविवार, वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, दुबई 
7 अक्टूबर, सोमवार, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह 
8 अक्टूबर, मंगलवार, आस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, शारजाह 
9 अक्टूबर, बुधवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड, दुबई 
9 अक्टूबर, बुधवार, भारत बनाम श्रीलंका, दुबई 
10 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह 
11 अक्टूबर, शुक्रवार, आस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, दुबई 
12 अक्टूबर, शनिवार, न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, शारजाह 
12 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, दुबई 
13 अक्टूबर, रविवार, इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह 
13 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम आस्ट्रेलिया, शारजाह 
14 अक्टूबर, सोमवार, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, दुबई 
15 अक्टूबर, मंगलवार, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई 
17 अक्टूबर, गुरुवार, पहला सेमीफाइनल, दुबई 
18 अक्टूबर, शुक्रवार, दूसरा सेमीफाइनल, शारजाह 
20 अक्टूबर, रविवार, फाइनल, दुबई


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News