इंडिया सुपर लीग : गोवा एफसी ने मुंबई सिटी एफसी को हराया

punjabkesari.in Thursday, Nov 07, 2019 - 11:10 PM (IST)

मुंबई : एफसी गोवा गुरुवार को यहां मुंबई सिटी एफसी को 4-2 से हराकर इंडिया सुपर लीग फुटबाल टूर्नामेंट की अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गया। गोवा की टीम की ओर से लेनी रोड्रिग्स (27वें मिनट), फेरान कोरोमिनास (45वें मिनट), ह्यूगो बोमोस (59वें मिनट) और कार्लोस पेना (89वें मिनट) ने गोल दागे।

मुंबई सिटी एफसी की तरफ से सार्थक गोलुई (49वें मिनट) और सौविक चक्रवर्ती (55वें मिनट) ने गोल किए। गोवा की टीम चार में से दो मैच जीतकर आठ अंक के साथ अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गई है। मुंबई की टीम चार अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News