टूट गया वर्ल्ड रिकाॅर्ड, दोहरा शतक लगाकर ईशान किशन ने कई दिग्गजों को पछाड़ा

punjabkesari.in Saturday, Dec 10, 2022 - 02:47 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और सीरीज के आखिरी मैच में ओपनर ईशान किशन का कहर देखने को मिला। किशन ने 85 गेंदों में शतक पूरा करते हुए बाद में अपने दोहरे शतक तक पहुंचने के लिए बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर कलाई लगाई। उन्होंने महज 126 गेंदों में ही अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया। इसी के साथ ईशान ने एक वर्ल्ड रिकाॅर्ड तोड़ते हुए कई दिग्गजों को पछाड़ दिया। ईशान ने 131 गेंदों में 210 गेंदों की पारी खेली, जिसमें 24 चाैके व 10 छक्के शामिल रहे।

तोड़ा गेल का वर्ल्ड रिकाॅर्ड
दरअसल, ईशान ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतक लगाने का वर्ल्ड रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले विंडीज के धुरंधर क्रिस गेल के नाम वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकाॅर्ड था। गेल ने जिंम्बाब्वे के खिलाफ 24 फरवरी 2015 को 138 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था। 

वनडे में सबसे तेज 200:
ईशान किशन- 126 गेंदें
क्रिस गेल - 138 गेंदें
वीरेंद्र सहवाग - 140 गेंदें

PunjabKesari

- इसके अलावा ईशान का यह पहला वनडे शतक रहा। उन्होंने 10वें मैच में इसे पूरा किया। इसी के साथ वह अपने पहले शतक को दोहरे शतक में कामयाब भी रहे। यानी कि अब ईशान दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने अपने पहले वनडे शतक को दोहरे शतक में बदल दिया।

-ईशान दोहरा शतक बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग व रोहित शर्मा ने दोहरा शतक जमाया था। 

- साथ ही ईशान सबसे कम उम्र में वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ईशान अभी 24 साल के हैं, जबकि रोहित ने 26 की उम्र में दोहरा शतक जमाया था। रोहित के नाम 3 दो ओडीआई शतक लगाने का विश्व रिकाॅर्ड दर्ज है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News