इंडियन ग्रांप्री 4 : Nayna James ने एंसी सोजन को पछाड़कर Long Jump का खिताब जीता

punjabkesari.in Tuesday, May 24, 2022 - 09:06 PM (IST)

भुवनेश्वर : नयना जेम्स ने मंगलवार को यहां कलिंग स्टेडियम में ‘इंडियन ग्रांप्री 4 में महिला लंबी कूद में 6.37 मीटर से अधिक के दो प्रयास के साथ खिताब जीता। पहले दो प्रयास के बाद 6.29 मीटर की दूरी तय करके शीर्ष पर चल रही एंसी सोजन ने विश्व अंडर-20 रजत पदक विजेता शैली सिंह को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया। एंसी का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 6.35 मीटर रहा।

Indian Grand Prix 4, Nayana James, Ancy Sojan, Long jump title, इंडियन ग्रां प्री 4, नयना जेम्स, एंसी सोजन, लंबी कूद का खिताब

बेंगलुरू में ट्रेनिंग करने वाली उत्तर प्रदेश की शैली ने 6.27 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। वह पिछले साल अगस्त में नैरोबी में अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स में हिस्सा लेने के बाद पहली प्रतियोगिता में खेल रही थी। छब्बीस साल की नयना ने पहले प्रयास में फाउल किया था जबकि उनका दूसरा प्रयास 5.99 मीटर का रहा। उन्होंने तीसरे प्रयास में 6.30 मीटर की दूरी तय करके बढ़त बनाई लेकिन एंसी ने 6.35 मीटर के प्रयास के साथ उन्हें फिर पीछे कर दिया।

नयना ने इसके बाद 6.37 मीटर से अधिक के दो प्रयास के साथ खिताब अपने नाम किया जबकि 21 साल की एंसी के अंतिम दो प्रयास फाउल रहे। पुरुष 100 मीटर फर्राटा दौड़ में स्थानीय खिलाडिय़ों अमिया कुमार मलिक और आर्यन एक्का ने पहले दो स्थान पर कब्जा जमाया। महाराष्ट्र के करण विवेक हेगिस्ते ने कांस्य पदक हासिल किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News