फैंस का टूटा दिल!, पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी भारतीय महिला हॉकी टीम

punjabkesari.in Friday, Jan 19, 2024 - 07:09 PM (IST)

रांची : भारतीय महिला हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई जिसे एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर में तीसरे चौथे स्थान के मुकाबले में जापान ने 1-0 से हराया। 

तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक चौथे स्थान पर रही भारतीय महिला हॉकी टीम की इस हार ने प्रशंसकों के दिल तोड़ दिए जो पेरिस में पदक की उम्मीद कर रहे थे। जापान के लिए काना उराता ने छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। 

यह बढ़त आखिरी मिनट तक बनी रही जबकि भारतीय टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। भारत को मैच में नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन एक पर भी गोल नहीं हो सका। अमेरिका और जर्मनी फाइनल में पहुंचकर पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News