IPL 2021 : कैच छूटने के बाद ड्वेन ब्रावो पर भड़के धोनी, देखें वीडियो

punjabkesari.in Monday, Sep 20, 2021 - 04:12 PM (IST)

दुबई : यूएई में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत के साथ शुरुआत की। सीएसके ने ओपनर बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ की नाबाद 88 रन की पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराया और प्वाइंट टेबल में पहले नम्बर पर जगह बनाई। जहां मैच के दौरान रुतुराज की पारी चर्चा में रही तो वहीं सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपना आपा खोए हुए दिखाई दिए। धोनी को ड्वेन ब्रावो पर भड़के हुए भी देखा गया। 

कैप्टन कूल के नाम से जाने जाते धोनी उस पर ब्रावो पर भड़के हुए नजर आए जब ब्रावो के कारण धोनी भ्रमित हो गए और कैच छूट गया। यह मामला मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान 18वें ओवर का है। इस दौरान दीपक चाहर गेंदबाजी कर रहे थे और स्ट्राइक पर सौरभ तिवारी खड़े थे। जब चाहर ने 18वें ओवर की चौथी गेंद डाली तो तिवारी ने विकेट्स के पीछे की तरफ शॉट खेला। इस दौरान गेंद बल्ले के एज से टकराकर विकेट्स के पीछे की तरफ बहुत उपर की तरफ गई। इतने में धोनी दौड़ते हुए कैच करने आए लेकिन ब्रावो के कारण वह भ्रमित हो गए और कैच छूट गया। 

कैच छूटने के बाद धोनी ब्रावो को गुस्सा करते हुए नजर आए। इस दौरान इशारे में ब्रावो से पूछा ये क्या है। हालांकि उन्होंने ब्रावो को ज्यादा कुछ नहीं कहा लेकिन धोनी के चेहरे पर गुस्सा साफ दिखाई दे रहा था। वहीं दूसरी तरफ ब्रावो भी धोनी के गुस्से से बचते हुए नजर आ रहे थे और इसके बाद ब्रावो धोनी से नजरें बचाते हुए भी दिखे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News