IPL इतिहास में सबसे ज्यादा ‘0’ बनाने वाले प्लेयर बने Rohit Sharma, इन्हें छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 08:10 PM (IST)

खेल डैस्क : चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में जब क्रिकेट फैंस मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से बढ़ी पारी की उम्मीद कर रहे थे तभी रोहित शून्य पर ही पवेलियन लौट गए। उन्हें मुकेश चौधरी  ने मैच की दूसरी ही गेंद पर सेंटनर के हाथों आऊट कराया। रोहित इसी के साथ आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आऊट होने वाले खिलाड़ी हो गए हैं। उन्होंने एक नहीं बल्कि छह प्लेयरों को पीछे छोड़ा है। देखें रिकॉर्ड-

आईपीएल में सबसे ज्यादा जीरो
14 रोहित शर्मा
13 हरभजन सिंह
13 पीयूष चावला
13 मनदीप सिंह
13 पार्थिव पटेल
13 अंबाति रायुडू
13 अजिंक्य रहाणे
इनके अलावा दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे और गौतम गंभीर भी रिकॉर्ड 12 बार शून्य पर आऊट हो चुके हैं। विराट कोहली इस लिस्ट में 7 शून्य के साथ 40वें स्थान पर बने हुए हैं।

मुंबई की बात की जाए तो वह 13 साल पहले भी पहली ही ओवर में अपने दोनों ओपनर शून्य पर गंवा चुकी है। दिल्ली के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ल्यूक रोंची और जेपी डुमिनी पहली ओवर में आऊट हुए थे। अब रोहित और ईशान ने यह खराब रिकॉर्ड बनाया है।

इस सीजन में रोहित शर्मा
41 बनाम दिल्ली
10 बनाम राजस्थान
3 बनाम कोलकाता
26 बनाम बेंगलुरु
28 बनाम पंजाब
6 बनाम लखनऊ
0 बनाम चेन्नई

फैंस ने ऐसे बनाया मजाक

 

यह भी पढ़ें:- प्लेब्वॉय के लिए पोज देने वाली टेनिस प्लेयर Ashley Harkleroad ने एक और कदम आगे बढ़ाया

MI vs CSK, Rohit Sharma, IPL history, IPL news in hindi, sports news, IPL 2022, रोहित शर्मा, आईपीएल इतिहास, आईपीएल समाचार हिंदी में, खेल समाचार, आईपीएल 2022


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News