Brendon McCullum का बयान- हमारे कुछ लोग आत्मविश्वास खो चुके, यह जीत काम आएगी

punjabkesari.in Monday, May 02, 2022 - 11:47 PM (IST)

खेल डैस्क : कोलकाता नाइट राइडर्स ने आखिरकार पांच हार का क्रम तोड़ते ही जीत हासिल कर ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता को जीत दिलाने में नितिश राणा और रिंकू सिंह की बढ़ी भूमिका रही। मैच जीतने के बाद कोलकाता के कोच ब्रेंडन मैकुलम भी खुश दिखे। उन्होंने कहा कि जाहिर तौर पर (जीत के साथ) वास्तव में प्रसन्नता हुई। पांच मैचों में हारना आसान नहीं होता। जिस तरह से आज हमारे बल्लेबाज खेले मुझे सभी की तारीफ करने की जरूरत है। लोग एक साथ आए और प्रदर्शन किया। 

मैकुलम ने विशेष तौर पर राणा और रिंकू की प्रशंसा की। वह बोले- आज रात दो लोगों का प्रदर्शन शानदार था। यह दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। आज मेरे लिए सही प्लेइंग-11 चुनना महत्वपूर्ण था। कुछ लोगों ने अपना फॉर्म और आत्मविश्वास खो दिया है, कुछ चोटें आई हैं, इसलिए हमें कुछ बदलावों के लिए मजबूर होना पड़ा। हमें पांच गेंदबाज चाहिए थे और पिच धीमी होने के कारण इसमें अनुकुल (रॉय) को फिट किया गया। हम मावी को टीम में चाहते थे, इसलिए उन्हें भी रखा गया। 

 

मैकुलम बोले- वह (रिंकू) लंबे समय से फ्रेंचाइजी में हैं। उसके साथ कुछ समय बिताने का मुझे सौभाग्य मिला। उन्हें खुद को साबित करना था। उन्होंने पहले गेम में ही यह दिखा दिया। अय्यर बीच में आउट हो गए तो रिंकू ने बाखूबी पारी संभाली। अनुकुल शानदार थे, वह लंबे समय से आईपीएल में हैं। वह भी रिंकू के समान है, जो खुद को अच्छी तरह से आगे बढ़ाते हैं। उनका भविष्य अच्छा है। यह (उद्घाटन) एक ऐसा क्षेत्र है जहां हमें साफ-सुथरा रहने की जरूरत है। हम अन्य टीमों की तुलना में पावरप्ले में उतरे हैं।

 

 

यह भी पढ़ें:- Natasa Stankovic की 20 Hot Bikini फोटोज- टीम इंडिया के स्टार हार्दिक पांड्या से की शादी

 

यह भी पढ़ें:- WWE की किम कार्दशियन हैं यह रैसलर, रिविलिंग फोटोशूट आपको कर देगा मदहोश


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News