CSK के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, रन चेज में आखिरी गेंद पर दर्ज की सबसे ज्यादा जीत

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 10:35 AM (IST)

नवी मुंबई (महाराष्ट्र) : चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में रन का पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर सबसे अधिक जीत दर्ज की। चेन्नई ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की, जहां महान भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर में 17 रन बनाए और आईपीएल 2022 की एक और रोमांचक जीत अपने नाम की। 

इस जीत के साथ चेन्नई ने रन चेज में अंतिम गेंद पर कुल आठ जीत दर्ज की जोकि सबसे ज्यादा है। इसके बाद दूसरे नम्बर पर मुंबई इंडियंस है जिसने कुल छह जीत दर्ज की हैं। मैच की बात करें तो चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का विकल्प चुना। सीएसके के मुकेश चौधरी ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाजों को शून्य पर आउट कर दिया। इसके बाद मुंबई ने तिलक वर्मा के 43 में से 51 रन की मदद से 155 रन बनाने में सफलता हासिल की। 

लक्ष्य प्राप्ति के लिए मैदान में उतरी सीएसके को भी एक समय पर जीत के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था लेकिन प्रिटोरियस (14 में से 22) और फिनिशर एमएस धोनी (13 रन पर 28*) ने टीम को जीत दिलाई। धोनी ने आखिरी गेंद पर बाउंड्री लगाकर मैच का अंत करते हुए आईपीएल 2022 की दूसरी जीत अपने नाम की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News