IPL 2022 : धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी, रवींद्र जडेजा बने नए कप्तान

punjabkesari.in Thursday, Mar 24, 2022 - 03:02 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2022 का पहला मैच गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 26 मार्च से शुरू होगा। लेकिन इससे पहले सीएसके ने बड़ा फेरबदल करते हुए रविंद्र जडेजा को कप्तान बना दिया है। सीएसके ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा की है। 

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक कहा गया है कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आईपीएल 2022 के लिए महेंद्र सिंह धोनी से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी संभालेंगे। जडेजा 2012 से सीएसके का अभिन्न अंग रहे हैं। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। 

2008 में लीग की स्थापना के बाद से सीएसके के कप्तान रहे धोनी इस सीजन में अपने आखिरी आईपीएल में खेल सकते हैं। वह पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। सीएसके ने चार बार (2010, 2011, 2018 और 2021 में) आईपीएल का खिताब जीता है और खिताब के मामले में वह केवल मुंबई इंडियंस से पीछे है जिसने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। वहीं सीएसके प्लेऑफ (11) और आईपीएल के फाइनल (9) में सर्वाधिक प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड भी रखती हैं। 

गौर हो कि हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने कहा था कि जडेजा धोनी की जगह सीएसके की कप्तानी संभाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि रवींद्र जडेजा पिछले कुछ वर्षों में एक खिलाड़ी के रूप में जिस तरह से परिपक्व हुए हैं, जिस तरह से वह अपने खेल के संबंध में समायोजन कर रहे हैं और जिस तरह से वह मैच की स्थितियों को पढ़ते हैं वह बिल्कुल शानदार है। अगर मैं जडेजा को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दूं तो मुझे हैरानी नहीं होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News