IPL 2022 रिटेंशन : दिल्ली कैपटिल्स द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Dec 01, 2021 - 01:22 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने आईपीएल के 2022 संस्करण से पहले होने वाली बेहद प्रतीक्षित मेगा नीलामी से पहले 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में ऋषभ पंत टीम का नेतृत्व करेंगे जिन्हें 16 करोड़ रुपए का वेतन मिलेगा। अक्षर पटेल रिटेन किए गए दूसरे खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्होंने वेतन में कटौती करने का फैसला किया है और  उन्हें 9 करोड़ रुपए मिलेंगी। ओपनर पृथ्वी शॉ डीसी के तीसरे रिटेंशन जिन्हें 7.5 करोड़ की राशि का भुगतान किया जाएगा। वहीं रिटेन किए गए अंतिम खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे हैं। नॉर्त्जे को 6.5 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा।

निश्चित रूप से दिल्ली कैपिटल्स के लिए रिटेंशन के लिए खिलाड़ियों को चुनना आसान नहीं रहा। उनके पास श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन, कैगिसो रबाडा, स्टीव स्मिथ, टॉम कुरेन, उमेश यादव, इशांत शर्मा, अवेश खान और शिमरोन हेटमेयर जैसे खिलाड़ियों में बहुत प्रतिभा थी जिन्हें रिटेन नहीं किया गया। इन सुपरस्टार्स के अलावा, कैपिटल्स ने ललित यादव, रिपल पटेल, विष्णु विनोद, अमित मिश्रा, लुकमान मेरीवाला और प्रवीण दुबे जैसे भारतीय खिलाड़ियों से भी नाता तोड़ लिया है। इसलिए 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद कैपिटल्स ने अपने कुल 90 करोड़ रुपए में से 42.5 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी 

अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, शिमरोन हेटमायर, स्टीव स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ललित यादव, मार्कस स्टोइनिस, रिपल पटेल, रविचंद्रन अश्विन, टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स, विष्णु विनोद, अमित मिश्रा, अवेश खान, इशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, लुकमान मेरीवाला , प्रवीण दुबे, उमेश यादव, बेन द्वारशियस, कुलवंत खेजरोलिया

दिल्ली कैपटिल्स द्वारा बची शेष राशि 

47.5 करोड़ रुपए 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News