IPL 2023 : डेविड वॉर्नर ने डाला Punjab Kings को 1100 का शगुन, यह रिकॉर्ड भी बनाया

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 12:16 AM (IST)

खेल डैस्क : धर्मशाला के मैदान पर एक फिर से पंजाब किंग्स के खिलाफ डेविड वॉर्नर का बल्ला चला। स्पाट पिच पर वॉर्नर ने पहले खेलते हुए अपने साथी पृथ्वी शॉ के साथ मिलकर तेजतर्रार अर्धशतक लगाया जिससे उनकी टीम 213 रन बनाने में सफल रही। वॉर्नर की यह इस सीजन में 5वीं फिफ्टी है, ऐसा कर उन्होंने ड्वेन कॉनवे और ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी कर ली है। बहरहाल, वॉर्नर पंजाब के खिलाफ 1100 से ज्यादा का शगुन डाल चुके हैं। यानी वह पंजाब के खिलाफ 1105 रन बना चुके हैं। यह किसी बल्लेबाज द्वारा एक फ्रैंचाइजी के खिलाफ सबसे ज्यादा स्कोर हैं।

 

IPL 2023, David Warner,  Punjab Kings, Punjab Kings vs Delhi Capitals, Warner vs Punjab, आईपीएल 2023, डेविड वार्नर, पंजाब किंग्स, पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वार्नर बनाम पंजाब

वॉर्नर पंजाब ही नहीं के.के.आर. के खिलाफ भी खूब रन बनाते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वह 1075 रन बना चुके हैं। इसी शिखर धवन के नाम पर चेन्नई के खिलाफ 1057 रन तो रोहित शर्मा का कोलकाता के खिलाफ 1040 रन बनने का रिकॉर्ड है। विराट कोहली का बल्ला दिल्ली के खिलाफ खूब चलता है। वह दिल्ली के खिलाफ सर्वाधिक 1030 रन बना चुके हैं। लेकिन वॉर्नर दो फ्रेंचाइजियों के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाकर इस यूनीक रिकॉर्ड में आगे चल रहे हैं। 

 

IPL 2023, David Warner,  Punjab Kings, Punjab Kings vs Delhi Capitals, Warner vs Punjab, आईपीएल 2023, डेविड वार्नर, पंजाब किंग्स, पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वार्नर बनाम पंजाब


वैसे भी पंजाब किंग्स के खिलाफ डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड हमेशा बढिय़ा ही रहा है। आंकड़े देखें तो पता चलता है कि वॉर्नर पंजाब के खिलाफ 25 मैचों में 50 से ज्यादा की औसत से 1105 रन बना चुके हैं। जिसमें 13 अर्धशतक तो 2 शतक भी शामिल हैं। वॉर्नर के नाम पर किसी एक टीम के खिलाफ 9 पारियों में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है जोकि पंजाब के ही खिलाफ है। सीजन के पहले मुकाबले में भी वॉर्नर ने दिल्ली के मैदान पर मात्र 27 गेंदों पर 54 रन बनाए थे।

 

 


बता दें कि दिल्ली के लिए यह सीजन अच्छा नहीं गया है। नियमित कप्तान ऋषभ पंत के चोट लग जाने के चलते दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन ने डेविड वॉर्नर को कप्तानी सौंपी थी। सनराइजर्स हैदराबाद को दो बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले डेविड वॉर्नर इस बार कुछ खास नहीं कर पाए। उनकी टीम सीजन से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। पंजाब के खिलाफ मुकाबले से पहले वह 12 में से 8 मुकाबले गंवा चुके थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News