IPL 2023, DC vs KKR : दिल्ली ने दर्ज की अपनी पहली जीत, कोलकाता को 4 विकेट से दी मात

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2023 - 12:31 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : गुरुवार को आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से मात दी। इस मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में दिल्ली ने यह लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ दिल्ली ने आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत भी दर्ज की। इससे पहले दिल्ली अपने पांच के पांच मैच हार गई थी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के कप्तान डेविड वार्नर ने सूझ-बूझ भरी पारी खेली, उन्होंने 41 गेंदों में 57 रन बनाए। वहीं, कप्तान के साथ ओपनिंग करने आए पृथ्वी शॉ ने 13 रन बनाए। मिशेल मार्श और फिलिप साल्ट सस्ते में ही चलते बने। मार्श 2, जबकि साल्ट 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद मनीष पांडे ने 23 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली। अमन हकीम खान बिना खाता खोले ही प्वेलियन लौट गए। अंत में अक्षर पटेल ने नाबाद 19, जबिक ललित यादव ने नाबाद 4 रनों की पारी खेली। कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती, अंकुल रॉय और नीतिश राणा तीनों ने 1-1 विकेट हासिल की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता 20 ओवर में 127 रनों पर ही सिमट गई थी। कोलकाता की ओर से जेसन रॉय ने 39 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाए। वहीं आंद्रे रसल अंत तक टिके रहे, उन्होंने ने 31 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 38 रन बनाए। मंदीप सिंह ने 12 रनों की तीसरी सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि कोलकाता का अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। दिल्ली की ओर से इंशात शर्मा, मिशेल मार्श, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव चोरों गेंदबाजों ने 2-2 विकेट चटकाए। इसके अलावा मुकेश कुमार ने 1 विकेट हासिल की।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ramandeep Singh

Recommended News

Related News