लखनऊ हारा तो खूब उड़ा नवीन उल हक का मजाक, सोशल मीडिया पर ट्रेंट में आए आम
punjabkesari.in Thursday, May 25, 2023 - 08:19 AM (IST)

स्पोर्ट्स डैस्क : लखनऊ सुपर जाएंट्स को एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ मुंबई क्वालिफायर 2 में पहुंच गई जहां उसका फाइनल के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मैच होगा। लखनऊ की हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने नवीन उल हक पर निशाना साधते हुए खूब मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। हालांकि, नवीन ने लखनऊ के लिए 4 विकेट निकाले, लेकिन उनको आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली से इस सीजन में पंगा लेना भारी पड़ गया, जिस कारण अब एक बार फिर गेंदबाज का मजाक बनता दिखा।
ट्रेंड में आए आम
नवीन अब सोशल मीडिया पर स्वीट मैंगो वाले कमेंट के कारण जमकर ट्रोल हो रहे हैं। मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स ने आम की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर नवीन को जमकर चिढ़ाया। नवीन को इस बार सबक सिखाने का काम मुंबई के तीन खिलाड़ी संदीप वॉरियर, विष्णु विनोद और कुमार कार्तिकेय ने किया। इन तीनों खिलाड़ियों ने तस्वीर के साथ गांधी जी के तीन बंदर वाले स्टाइल में पोज किया। वो एक तरह से नवीन उल हक को यह समझाने का प्रयास कर रहे थे कि बुरा मत बोलो, बुरा मत देखो और बुरा मत सुनों। इस तस्वीर के सामने आने के बाद नवीन को खूब ट्रोल किया जाने लगा।
Chants of Kohli Kohli & Sweet Mangos in Chepauk Stadium Chennaj during #MIvsLSG match where Mango Naveen-Ul-Haq was fielding& then this Picture from @mipaltan youngsters is icing on the cake.
— Viratian (@IamKohlified) May 24, 2023
This will haunt Gautam Gambhir & Naveen for a long time. #ViratKohli𓃵 is a Brand 💪💪 pic.twitter.com/l5r4cjIc1G
मैच की बात करें तो लखनऊ सुपरजाइंट्स को 81 रन से हरा दिया। मुंबई के 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरजाइंट्स की टीम मधवाल (पांच रन पर पांच विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 16.3 ओवर में 101 रन पर सिमट गई। मार्कस स्टोइनिस (40) के अलावा सुपरजाइंट्स का कोई और बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। टीम के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए। मुंबई ने इससे पहले कैमरन ग्रीन (41) और सूर्यकुमार यादव (33) की उम्दा पारियों और दोनों के बीच तीसरे विकेट की 38 गेंद में 66 रन की साझेदारी से आठ विकेट पर 182 रन बनाए। तिलक वर्मा (22 गेंद में 26) और निहाल वढेरा (12 गेंद में 23) ने उपयोगी पारियां खेली।
देंखें रिएक्शन-
Naveen Ul Haq made fun of Virat when he scored the highest yet the team got knocked out.
— Shivani❤ (@shivi1251) May 24, 2023
Today, he was the highest wicket taker from LSG's side & the team got eliminated.
KARMA RIGHT ON FACE!!!🤣🤣🤣🤣🤣#LSGvMI #naveenulhuq pic.twitter.com/hQDMteX1IT
Naveen ul Haq getting ready for his own mango business. #LSGvMI
— Cricket Cheating Academy (@cheatingacademy) May 24, 2023
"Kohli Kohli" pic.twitter.com/VTe5lku65I
Upcoming Scenes of Naveen Ul Haq coming from fruit market 😭🤣😆👇#LSGvMI pic.twitter.com/grAExtfM3u
— P.J🥵#Save_Soil🏞️🏏🎥🎧 (@Impranav_jais) May 24, 2023
Virat Kohli ready to welcome naveen ul Haq #LSGvMI pic.twitter.com/H1ZRwVOkEy
— हर्ष चौधरी ।। Commando।। (@HarshRana1998) May 24, 2023
Naveen ul haq pic.twitter.com/dzEoLpnvB2
— हर्ष चौधरी ।। Commando।। (@HarshRana1998) May 24, 2023
Naveen-ul-Haq hogaya tera abhi ready hojao.....
— हर्ष चौधरी ।। Commando।। (@HarshRana1998) May 24, 2023
Mango lelo mango lelo bolne ki...#TATAIPL2023 #naveenulhaq #MIvLSG pic.twitter.com/ADYczqkyjV