IPL 2024 : लसिथ मलिंगा की Mumbai Indians में वापसी, यह भूमिका निभाने को तैयार

punjabkesari.in Sunday, Aug 20, 2023 - 12:49 AM (IST)

मुंबई : श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) आईपीएल (Indian Premier Leuage) 2024 के लिए 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में वापसी करने के लिए तैयार हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार वह शेन बॉन्ड (Shane bond) की जगह टीम के तेज गेंदबाजी कोच होंगे। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज पिछले 9 सत्र से टीम के मुख्य कोच है।

 

IPL 2024, Lasith Malinga, Mumbai Indians, cricket news, Sports, IPL, आईपीएल 2024, लसिथ मलिंगा, मुंबई इंडियंस, क्रिकेट समाचार, खेल, आईपीएल

 

आईपीएल (IPL) के एक सूत्र का कहना है कि बॉन्ड का मुंबई के साथ अनुबंध अब भी समीक्षा के अधीन है। हालांकि उनका करार अभी खत्म नहीं हुआ है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह आईएलटी20 (इंटरनेशनल लीग टी20, यूएई) में एमआई एमिरेट्स (MI Emirates) के मुख्य कोच के रूप में बने रहेंगे या नहीं। टीम इस लीग की शुरुआत सत्र में तीसरे स्थान पर रही थी।

 

IPL 2024, Lasith Malinga, Mumbai Indians, cricket news, Sports, IPL, आईपीएल 2024, लसिथ मलिंगा, मुंबई इंडियंस, क्रिकेट समाचार, खेल, आईपीएल

 

वहीं, मलिंगा का मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ करियर काफी सफल रहा। उनके रहते टीम ने पांच खिताब जीते। इसमें चार आईपीएल (2013, 2015, 2017, 2019) खिताब के अलावा 2011 में चैंपियंस लीग टी20 जीतना शामिल है। मलिंगा ने मुंबई के लिए 139 मैच खेले और 7.12 की इकॉनमी रेट से 195 विकेट लिए। इनमें से 170 विकेट आईपीएल में आए। वह इस लीग में संयुक्त रूप से छठा सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज है।

 

 

मलिंगा ने इससे पहले 2018 में टीम में मेटोरिंग की भूमिका निभाई थी। इसके एक साल बाद उन्होंने खेल में वापसी करते हुए जसप्रीत बुमराह के साथ टीम के की गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की और टीम को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 2021 में संन्यास के बाद 2022 में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News