IPL 2024 : मयंक यादव ने फेंकी 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद, सीजन की सबसे तेज

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 11:36 PM (IST)

खेल डैस्क : लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए मयंक यादव ने शनिवार को यादगार डेब्यू किया। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने 4 ओवरों में तीन विकेट झटके। लेकिन इससे भी खास बात यह रही कि उन्होंने 155.8 किमी प्रति घंटे की तेज गेंद फेंकी, जोकि सीजन की सबसे तेज गेंद है। मयंक ने यह गेंद पंजाब के कप्तान शिखर धवन को गेंद फेंकी थी। मयंक ने जॉनी बेयरस्टो (29 में से 42), प्रभसिमरन सिंह (19) और जितेश शर्मा (6) को पवेलियन चलता किया। इसी कारण पंजाब की टीम 200 रन के टारगेट का पीछा नहीं कर पाई। 


सीजन में फेंकी गई सबसे तेज गेंदें
मयंक यादव - 155.8 किमी प्रति घंटा
नांद्रे बर्गर - 153.0 किमी प्रति घंटा
जेराल्ड कोइट्जे - 152.3 किमी प्रति घंटा
अल्जारी जोसेफ - 151.2 किमी प्रति घंटा
कगिसो रबाडा - 147.2 किमी प्रति घंटा

 

 


आईपीएल इतिहास में फेंकी गई सबसे तेज गेंदें
शॉन टैट - 157.71 किमी प्रति घंटा
लॉकी फर्ग्यूसन - 157.3 किमी प्रति घंटा
उमरान मलिक - 157 किमी प्रति घंटा
एनरिक नॉर्टजे - 156.2 किमी प्रति घंटा
मयंक यादव - 155.8 किमी प्रति घंटा


कौन है मयंक यादव
भारतीय क्रिकेटर मयंक यादव ने अक्टूबर 2022 को मणिपुर के खिलाफ दिल्ली के लिए अपना पेशेवर और ट्वेंटी-20 डेब्यू किया था। इसके बाद दिसंबर 2022 में लिस्ट ए की शुरुआत की। इससे अगली ही दिन वह महाराष्ट्र के खिलाफ अपना पहला प्रथम श्रेणी मुकाबला भी खेले। फरवरी 2023 में उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 2023 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा था।

 


मुकाबले की बात करें तो लखनऊ ने पहले खेलते हुए डीकॉक के 54, पूरण के 42 तो क्रुणाल पांड्या के 43 रनों की बदौलत 8 विकेट खोकर 199 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी पंजाब किंग्स बढ़िया शुरूआत के बावजूद मध्यक्रम के कारण 21 से हार गई। धवन ने 70 रन जरूर बनाए लेकिन इसके लिए उन्होंने 50 गेंदें खेलीं। अंत में पंजाब 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना पाई। 

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाइंट्स : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव, मणिमारन सिद्धार्थ 
पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News