IPL 2024 : आकाश चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी समस्या का किया खुलासा

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2024 - 01:03 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स को अपने तीसरे स्पिनर को लेकर हमेशा समस्या रही है। डीसी 23 मार्च को अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2024 के अपने शुरुआती मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। 

आईपीएल 2023 में निराशाजनक प्रदर्शन को भूलाकर आईपीएल 2024 में बेहतर प्रदर्शन की तलाश में होगी। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में आयोजित मिनी-नीलामी में हैरी ब्रूक (4 करोड़ रुपए) सहित कुछ बड़े नामों को साइन किया था जिसमें ट्रिस्टन स्टब्स (50 लाख रु.), रिकी भुई (20 लाख रु.), कुमार कुशाग्र (7.20 करोड़ रु.), रसिख डार (20 लाख रु.), झे रिचर्डसन (5 करोड़ रु.), सुमित कुमार (रु. . 1 करोड़), शाई होप (75 लाख रुपये) और स्वास्तिक छिकारा (20 लाख रु.) शामिल हैं। 

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स 8 ओवरों के लिए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव पर भरोसा कर सकती है, जो बहुत अच्छा है। कुलदीप ने पिछले सीजन में 14 मैचों में 10 विकेट लिए जबकि अक्षर ने 11 विकेट लिए। उन्होंने कहा, 'दिल्ली तीन स्पिनरों को खेलने में सक्षम नहीं है और अगर वे ऐसा करते हैं, तो तीसरे को 10 में से नौ बार मार पड़ती है। उनके पास अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के रूप में आठ ओवर का बैंक है, जो बहुत-बहुत अच्छा है।' 

चोपड़ा ने आगे कहा कि तीसरा स्पिनर दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक कमजोर कड़ी है, उन्होंने जोर देकर कहा कि तीसरा स्पिनर हमेशा उनके लिए एक मुद्दा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने लीग चरण में अपने 14 मैचों में से पांच मैच जीते जबकि 9 हारे। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'कुलदीप यादव एक वैध विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और अक्षर पटेल नई गेंद से भी गेंदबाजी कर सकते हैं। उनका तीसरा स्पिनर थोड़ा कमजोर कड़ी बनता है। वे कभी-कभी ललित यादव से गेंदबाजी करवाते हैं और कभी-कभी प्रवीण दुबे को लाते हैं। तीसरा स्पिनर हमेशा एक मुद्दा रहा है।' 

आईपीएल 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 

ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार , हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News