मुंबई इंडियंस : सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ऑल टाइम रिकॉर्ड
punjabkesari.in Monday, May 26, 2025 - 09:38 PM (IST)

खेल डैस्क : मुंबई इंडियंस (MI) की नीली जर्सी हमेशा से ही आईपीएल में रनों की बरसात का पर्याय रही है। साल 2025 में सूर्यकुमार यादव ने इस फ्रैंचाइजी के लिए एक नया इतिहास रच दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ 69वें मैच में, सूर्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मैच में उन्होंने मुंबई के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 619 रन बनाते ही उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 2010 सीजन में सर्वाधिक 618 रन बनाए थे। अब सूर्यकुमार के नाम 640 रन हो गए हैं।
जयपुर के मैदान में पंजाब के गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मार्को जेन्सन की तेज गेंदों का सामना करते हुए, सूर्या ने अपनी 360-डिग्री बल्लेबाजी का जादू दिखाया। स्कूप शॉट्स, लॉफ्टेड कवर ड्राइव्स और छक्कों की बरसात ने पंजाब के गेंदबाजों को हैरान कर दिया। उस मैच में सूर्या ने 39 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इस पारी के साथ, उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 2010 के 618 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
Suryakumar Yadav UNLEASHED in #RACE2TOP2 in #TATAIPL
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 26, 2025
Suryakumar Yadav becomes the first-ever player to score 25+ runs in 14 consecutive T20 innings and also in TATA IPL! 🔥👑
Watch the live action 👉 https://t.co/aAzLa21YS2#Race2Top2 👉 #PBKSvMI | LIVE NOW on Star Sports… pic.twitter.com/aitpfFDSoi
सचिन, जिन्हें क्रिकेट का भगवान कहा जाता है, ने 2010 में मुंबई के लिए 618 रन बनाए थे। उस सीजन में उनकी बल्लेबाजी ने मुंबई को पहली बार फाइनल तक पहुंचाया था। सूर्या, जो सचिन को अपना आदर्श मानते हैं, ने इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है। सचिन पाजी का रिकॉर्ड तोड़ना सपने जैसा है।
सूर्या का 2025 का सीजन शानदार रहा, जिसमें 171 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट और 14 पारियों में 25+ का स्कोर शामिल था। इसके पहले, 2023 में भी सूर्या ने 605 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। सचिन 2011 में भी 553 रन बना चुके थे। लेंडल सिमंस साल 2015 में 540 रन तो रोहित शर्मा साल 2013 में 538 रन बना चुके हैं। लेकिन साल 2025 में सूर्या का जलवा बेमिसाल था।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह
मुंबई इंडियंस : रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह