MI vs DC : मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, प्लेऑफ के लिए किया क्वालिफाई

punjabkesari.in Wednesday, May 21, 2025 - 11:18 PM (IST)

खेल डैस्क : मिशेल सैंटनर के 4 ओवर में 11 रन देकर लिए 3 विकेट और बुमराह के 3 विकेट की बदौलत मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटलस को 59 रन से हराकर आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने पहले खेलते हुए सूर्यकुमार के 43 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 73 तो नमन धीर ने 8 गेंदों पर 24 रनों की बदौलत टीम स्कोर 180 रन तक पहुंचाया था। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की टीम 121 रन पर ही सिमट गई। दिल्ली के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था। दिल्ली ने इस सीजन में अब तक 13 मैचों में 6 जीत और 6 हार हासिल की हैं। जबकि मुंबई इंडियंस 13 मैचों में 8 जीत के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गया है। प्लेऑफ के लिए गुजरात, आरसीबी और पंजाब पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं। मुंबई अब चौथी टीम बन गई है।

 

यह भी  पढ़ें:-  DC vs MI : डैथ ओवर्स में चला सुपला का जादू, सूर्यकुमार यादव ने बनाया गजब रिकॉर्ड

 

 

यह भी  पढ़ें:-  DC vs MI : केएल राहुल 7वीं बार 500 पार, इन दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

 

 

यह भी  पढ़ें:-   DC vs MI : कुलदीप यादव ने पूरी की 100 आईपीएल विकेट, बनाया यह रिकॉर्ड

 


मुंबई इंडियंस 180-5 (20 ओवर)

मुंबई इंडियंस के लिए रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा ने ओपनिंग की। रोहित 5 रन बनाकर आऊट हो गए। विल जैक ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन छठे ओवर में वह 13 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार हो गए। मुंबई ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 54 रन बना लिए थे। ओपनर रियान रिकेल्टन 18 गेंदों पर 25 रन बनाकर आऊट हुए। यह कुलदीप यादव की 100वीं आईपीएल विकेट भी रही। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने स्कोर आगे बढ़ाया। तिलक वर्मा 27 गेंदों पर 1 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन ही बना पाए। उन्हें मुकेश ने समीर के हाथों कैच आऊट कराया। इसके बाद चमीरा ने हार्दिक पांड्या को भी निशाना बनाया। हार्दिक 3 ही रन बना पाए।  सूर्यकुमार ने अर्धशतक पूरा किया। तभी नमन धीर ने मुकेश कुमार की खबर लेते हुए उन्हें दो चौके और दो छक्के जड़ दिए। आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव ने रौद्र रूप दिखाया और दुष्मांथा चमीरा की जमकर पिटाई करते हुए स्कोर 180 तक पहुंचा दिया। मुंबई ने आखिरी दो ओवरों में 48 रन बनाए। सूर्यकुमार ने 43 गेंदों पर सात चौके और 4 छक्कों की मदद से 73 तो नमन धीर ने 8 गेंदों पर 24 रन बनाए।

 

दिल्ली कैपिटल्स : 121 (18.2 ओवर)

दिल्ली की शुरूआत खराब रही। दूसरे ओवर में फाफ डु प्लेसिस 7 गेंदों पर 6 रन बनाकर आऊट हो गए। इसके बाद तीसरे ओवर में केएल राहुल भी 11 रन बनाकर चलते बने। 5वें ओवर में 6 रन बनाकर अभिषेक पोरेल 6 रन बनाकर आऊट हो गए। विपराज निगम आते ही अच्छे शॉट लगाए लेकिन वह 8वें ओवर में सेंटनर का शिकार हो गए। उन्होंने 11 गेंदों पर 20 रन बनाए। आखिरी बुमराह ने भी खतरनाक नजर आ रहे ट्रिस्टन स्टब्स की विकेट निकालकर दिल्ली की राह मुश्किल कर दी। इसके बाद समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा ने जिम्मेदारी उठाई और 14वें ओवर में दिल्ली का स्कोर 100 पार करवाया। लेकिन 100 का स्कोर पार होते ही समीर रिजवी 35 गेंदों पर 39 तो आशुतोष 16 गेंदों पर 18 रन बनाकर सेंटनर का शिकार हो गए। सेंटनर की यह तीसरी विकेट रही। बुमराह ने माधव तिवाड़ी को भी बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद कर्ण शर्मा ने कुलदीप यादव को कैच आऊट कराया। 


 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस : रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

दिल्ली कैपिटल्स : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, दुष्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News