IPL 2026 Auction: इस खिलाड़ी को आखिरी वक्त पर मिली एंट्री, घरेलू टी20 क्रिकेट में मजबूत आंकड़े

punjabkesari.in Monday, Dec 15, 2025 - 03:19 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से ठीक पहले बड़ा मौका मिला है। शुरुआत में वह शॉर्टलिस्ट किए गए 350 खिलाड़ियों में शामिल नहीं थे, लेकिन एक फ्रेंचाइज़ी के विशेष अनुरोध पर उनका नाम अंतिम समय में ऑक्शन सूची में जोड़ा गया।

फ्रेंचाइज़ी की मांग ने बदला समीकरण

एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ टीमों ने चयन सूची में बदलाव की मांग रखी थी। इसके बाद आयोजकों ने कुछ नए नाम जोड़े, जिनमें ईश्वरन भी शामिल हैं। इन बदलावों की आधिकारिक जानकारी अबू धाबी में होने वाली प्री-ऑक्शन मीटिंग में दी जाएगी।

SMAT 2025 में शानदार बल्लेबाज़ी

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में अभिमन्यु ईश्वरन ने दमदार प्रदर्शन किया। बंगाल की टीम भले आगे न बढ़ सकी, लेकिन ईश्वरन 266 रन के साथ टीम के टॉप स्कोरर रहे। पंजाब के खिलाफ उन्होंने 66 गेंदों में नाबाद 130 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।

टी20 करियर के मजबूत आंकड़े

30 वर्षीय ईश्वरन ने अब तक 41 टी20 मैचों में 38.81 के औसत और लगभग 133 के स्ट्राइक रेट से 1242 रन बनाए हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में दो शतक और छह अर्धशतक दर्ज हैं, जो उन्हें आईपीएल फ्रेंचाइज़ियों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News