ईशान किशन का खेल देखकर बोले इरफान पठान, मुंबई को अब अफसोस नहीं होगा

punjabkesari.in Sunday, Mar 27, 2022 - 11:04 PM (IST)

मुंबई : भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने रविवार को कहा कि ईशान किशन के नाबाद अर्धशतक के बाद मुंबई इंडियंस (एमआई) का प्रबंधन सबसे ज्यादा खुश होगा, क्योंकि उन्होंने नीलामी में उन पर बड़ी बोली लगाई थी। इरफान ने कहा कि टीम मालिकों ने उन पर पैसे लुटाने की योजना बनाई और उसके बाद क्या हुआ? ईशान ने वही किया, जो वे चाहते थे। उन्होंने न केवल शानदार शुरुआत की, बल्कि पारी को समाप्त भी किया।

15.25 करोड़ रुपए में खरीदे गए ईशान ने अपनी टीम के शुरुआती गेम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ नाबाद 81 रनों की पारी खेली। भारत के महान स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी ईशान की जमकर तारीफ की। टर्बनेटर ने कहा कि वह मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज के प्रशंसक हैं। 

हरभजन ने कहा- ईशान एक परिपक्व खिलाड़ी के रूप में सामने आए हैं। जब रोहित शर्मा आउट हुए, तो उन्होंने अंत तक बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस पारी से उन्होंने साबित कर दिया है कि वह एक बल्लेबाज के रूप में कितने सक्षम हैं। मैं उनका प्रशंसक हूं। एक बार मैंने उनको एक मैच में गेंदबाजी की और उन्होंने मेरे खिलाफ दो या चार छक्के लगाए। उन्हें इस तरह बल्लेबाजी करते हुए देखकर स्पष्ट था कि वह एक अछ्वुत खिलाड़ी बनने जा रहे हैं और अब मैं बैठकर उनकी की बल्लेबाजी का आनंद लेता हूं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News