इंग्लैंड खिलाफ डेब्यू मैच में ईशान किशन ने अपने नाम किए ये बड़े रिकॉर्ड
punjabkesari.in Sunday, Mar 14, 2021 - 10:14 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : ईशान किशन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया। इस मैच में ईशान किशन ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए अपने पहले ही मैच में अर्धशतक बना दिया। इस मैच में केएल राहुल के जल्दी आउट हो जाने के बाद ईशान का बल्ला खूब बोला और उन्होंने बेखौफ बल्लेबाजी की। अपनी बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट खेलें। अपने डेब्यू मैच में ही ईशान ने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज कर लिए हैं। देखें -
भारत के लिए T20I पदार्पण पर सर्वाधिक रन
61: रहाणे
56: किशान
50: रोहित
50: उथप्पा
T20I डेब्यू में भारत के लिए सबसे ज्यादा चौके
9 - ईशान बनाम इंग्लैंड (आज) *
8 - रहाणे बनाम इंग्लैंड (2011)
6 - सहवाग बनाम द. अफ्रीका (2006)
T20I डेब्यू में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले
4 - ईशान किशन बनाम इंग्लैंड
3 - मुरली विजय बनाम अफगानिस्तान
3 - राहुल द्रविड़ बनाम इंग्लैंड
2 - आशीष नेहरा बनाम श्रीलंका
T20I की डेब्यू पारी में सर्वाधिक बाउंड्री प्रतिशत
78.57 (44/56) इशान किशन बनाम इंग्लैंड 2021
77.97 (46/59) एंटोन डेविच बनाम बांग्लादेश 2013
76.92 (60/78) डाविड मालन बनाम द. अफ्रीका 2017