BCCI ने केंद्रीय अनुबंध की घोषणा की, अय्यर और ईशान की वापसी, पंत को किया प्रोमोट, देखें पूरी लिस्ट
punjabkesari.in Monday, Apr 21, 2025 - 12:00 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) केंद्रीय अनुबंध 2024-25 की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ए+ ग्रेड में बने हुए हैं जबकि श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की केद्रीय अनुबंध में वापसी हुई है। अय्यर को ग्रेड बी और ईशान को ग्रेड सी में रखा गया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को ग्रेड ए में प्रोमोट किया गया है।
ग्रेड ए+
रोहित शर्मा
विराट कोहली
जसप्रीत बुमरा
रविंद्र जडेजा
ग्रेड ए
मोहम्मद सिराज
केएल राहुल
शुबमन गिल
हार्दिक पंड्या
मोहम्मद शमी
ऋषभ पंत
ग्रेड बी
सूर्यकुमार यादव
कुलदीप यादव
अक्षर पटेल
यशस्वी जयसवाल
श्रेयस अय्यर
ग्रेड सी
रिंकू सिंह
तिलक वर्मा
ऋतुराज गायकवाड़
शिवम दुबे
रवि बिश्नोई
वॉशिंगटन सुंदर
मुकेश कुमार
संजू सैमसन
अर्शदीप सिंह
प्रसीद कृष्ण
रजत पाटीदार
ध्रुव जुरेल
सरफराज खान
नितीश कुमार रेड्डी
इशान किशन
अभिषेक शर्मा
आकाश दीप
वरुण चक्रवर्ती
हर्षित राणा
वेतन
ग्रेड ए+ : 7 करोड़ रुपए
ग्रेड ए : 5 करोड़ रुपए
ग्रेड बी : 3 करोड़ रुपए
ग्रेड सी : एक करोड़ रुपए
खिलाड़ी अनुबंध के लिए कैसे योग्य होते हैं?
किसी भी खिलाड़ी के बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में योग्य होने के लिए एक साल में कम से कम 3 टेस्ट, 8 वनडे या 10 टी20 मैच खेलना जरूरी है। इसके बाद ही खिलाड़ी को केंद्रीय अनुबंध प्राप्त होता है। इसके अलावा बीसीसीआई किसी खिलाड़ी को अनुबंध से बाहर भी रख सकता है।