जम्मू कश्मीर खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की पदक तालिका में शीर्ष पायदान पर
punjabkesari.in Wednesday, Feb 15, 2023 - 07:25 PM (IST)

श्रीनगर: मेजबान जम्मू और कश्मीर ने गुलमर्ग में तीसरे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में 26 स्वर्ण पदकों के साथ पहला स्थान हासिल करके अपना वर्चस्व बनाए रखा है। जम्मू और कश्मीर ने मंगलवार को संपन्न हुए इस पांच दिवसीय आयोजन में 26 स्वर्ण के साथ 25 रजत और 25 कांस्य पदक जीते।
महाराष्ट्र 14 स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश 10 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर रहा। सेना ने भी 10 स्वर्ण जीते लेकिन उसके नाम हिमाचल के 14 के मुकाबले 10 रजत पदक ही थे।
हरियाणा (आठ स्वर्ण), लद्दाख (सात स्वर्ण), उत्तराखंड, तमिलनाडु (दोनों छह स्वर्ण), कर्नाटक (पांच स्वर्ण) और गुजरात (चार स्वर्ण) भी शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे। इन खेलों में 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
संयुक्त राष्ट्र में जयशंकर ने UNSC में सुधारों का मुद्दा उठाया, भारत की G20 अध्यक्षता पर भी की चर्चा

Recommended News

PM मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार पूरा कर रही है पंडित दीनदयाल का सपना: CM योगी

Vaman Dwadashi: अपनी झोली खुशियों से भरने के लिए आज करें ये उपाय

Anant Chaturdashi: इस मुहूर्त में करें गणपति विसर्जन, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर

Shri Bhuvaneshwari Jayanti: सुखी एवं लंबी उम्र के लिए करें इन मंत्रों का जाप