जसप्रीत बुमराह ने फेंकी सबसे तेज गेंद, रफ्तार जानकर रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 02:35 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत-आॅस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में पहले टेस्ट मैच को जीतने के लिए जंग जारी है। तेज पिचों पर गेंदबाज भी अपना कहर ढाने में पीछे नहीं हैं। भारतीय तेज गेंजबाज जसप्रीत बुमराह ने आॅस्ट्रेलिया की पहली पारी के दाैरान एक ऐसी गेंद फेंकी जिजसकी रफ्तार देख सब हैरान हो गए।  दरअसल, बुमराह ने इस मैच में 153.25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अबतक की सबसे तेज गेंद फेंकी। 

आमतौर पर जब बुमराह गेंदबाजी करते हैं तो उनकी रफ्तार 142-143 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रहती है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में उनकी स्पीड को एक नई उड़ान मिली है। बुमराह ने यह गेंद 8वें ओवर में मार्कस हैरिस के खिलाफ डाली थी। बुमराह की इस स्पीड पर उनकी आईपीएल (IPL) टीम मुंबई इंडियंस ने भी उन्हें बधाई दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News