जिम फुर्यक स्वाब कप गोल्फ में तीसरेदौर के बाद शीर्ष पर पहुंचे

punjabkesari.in Sunday, Nov 14, 2021 - 07:21 PM (IST)

फीनिक्स : अमरीका के 51 साल के गोल्फर जिम फुर्यक ने चार्ल्स स्वाब कप चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में यहां छह अंडर 65 का कार्ड खेलकर एकल बढ़त हासिल कर ली है। फुर्यक 2003 में यूएस ओपन और 2010 में फेडएक्स कप के चैम्पियन रहे हैं। तीसरे दौर के बाद उनका कुल स्कोर 16 अंडर 197 का है। दूसरेदौर के बाद शीर्ष पर रहे किर्क त्रिपलेट्ट ने दो अंडर का कार्ड खेला और कुल 15 अंडर के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। कनाडा के स्टीफन अमेस (छह अंडर 65) और न्यूजीलैंड के स्टीवन अल्कर (तीन अंडर 68) संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। इन दोनों का स्कोर 14 अंडर 199 है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News