बदला कानून : हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले चांसलर बने कपिल देव

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 07:23 PM (IST)

नई दिल्ली : हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कपिल देव हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले चांसलर होंगे। यह यूनिवर्सिटी सोनीपत में है। चंडीगढ़ में जन्मे कपिल देव को हरियाणा का हरिकेन भी कहा जाता है। अभी तक किसी यूनिवर्सिटी के चांसलर पद प्रदेश के राज्यपाल को मिल जाता था, लेकिन हरियाणा के पहले खेल विश्व विद्यालय की नियुक्ति के लिए हरियाणा सरकार ने कानून बदला है।

सोनीपत के राई में मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोट्र्स कैंपस में ही इस खेल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई है। खेल मंत्री विज का कहना है कि हरियाणा कैबिनेट ने स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी बनाने के प्रस्ताव को पारित कर दिया। इसमें फिजिकल एजुकेशन और स्पोट्र्स साइंस के कोर्स कराए जाएंगे। इसके अलावा स्पोट्र्स साइकलॉजी, स्पोट्र्स मैनेजमेंट, स्पोट्र्स मैनेजमेंट, स्पोट्र्स टेकनॉलोजी, स्पोट्र्स इंजीनियरिंग और स्पोट्र्स मार्केटिंग भी कराई जाएगी।

बता दें कि कपिल देव ने भारत के लिए पहले क्रिकेट वल्र्ड कप लाने का कारनामा किया था। वह भारत की ओर से 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट में  उनके नाम जहां 5248 तो वनडे में 3783 रन दर्ज हैं। टेस्ट में उनके नाम 434 तो वनडे में 253 विकेट भी दर्ज हैं। वह 1979-80 में अर्जुन पुरस्कार, 1982 में पद्मश्री और 1991 में पद्म भूषण पा चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News