केएल राहुल ने जन्मदिन पर दिखाई बेटी की पहली झलक, ये रखा नाम

punjabkesari.in Friday, Apr 18, 2025 - 07:28 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने राहुल के 33वें जन्मदिन के अवसर पर अपनी नवजात बेटी की पहली तस्वीर साझा की और उसका नाम दुनिया को बताया। इस जोड़े ने अपनी बेटी का नाम इवारा (Evaarah) रखा है, जिसका अर्थ है "भगवान का उपहार"। सोशल मीडिया पर फोटो सामने आते ही फैंस ने नवजात पर अपना खूब प्यार लुटाया। राहुल और अथिया शेट्टी ने 24 मार्च 2025 को अपनी पहली संतान एक बेटी का स्वागत किया था। इसकी घोषणा उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट के साथ की थी, जिसमें दो हंसों की तस्वीर थी और लिखा था, "Blessed with a Baby Girl – 24.03.2025 – Athiya & Rahul."


बहरहाल, दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें राहुल अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं और अथिया प्यार भरी नजरों से उन्हें देख रही हैं। कैप्शन में लिखा था- Our baby girl, our everything.  Evaarah/इवारा ~ Gift of God. अथिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी के पूरे नाम को इवारा विपुला राहुल (Evaarah Vipula Rahul) बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि "इवारा" का अर्थ "भगवान का उपहार" है, "विपुला" उनकी परदादी और रक्षक के सम्मान में रखा गया है, और "राहुल" उनके पिता के नाम से लिया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

 


साझा की गई तस्वीर में इवारा राहुल के कंधे पर लेटी हुई है, लेकिन उसका चेहरा छिपा हुआ है। बॉलीवुड सितारों और फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार और बधाइयां दीं। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सबसे पहले लाल हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, जबकि सामंथा रुथ प्रभु, प्रनूतन, और हार्डी संधू जैसे सितारों ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं। एक फैन ने लिखा- नाम बताने के लिए इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता। जन्मदिन मुबारक, केएल! अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने अपने दामाद के लिए एक भावुक जन्मदिन संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने राहुल को "सबसे कीमती उपहार" बताया। फैंस ने उनकी इस पोस्ट की भी तारीफ की, एक ने लिखा- मिस्टर शेट्टी हमेशा सबसे अच्छे जन्मदिन नोट्स लिखते हैं।"


केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी 2023 को खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्महाउस पर एक निजी समारोह में शादी की थी। दोनों 2019 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे और धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदला। नवंबर 2024 में, दंपति ने इंस्टाग्राम पर अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी, जिसमें लिखा था- हमारा खूबसूरत आशीर्वाद जल्द ही आने वाला है। 2025।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News