IPL 2019: मैच जीतने के बाद भी कोहली को नहीं मिली राहत, लगा इतने लाख का जुर्माना

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2019 - 11:44 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया।

आईपीएल द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘धीमी ओवर गति से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत यह इस सत्र में टीम का पहला अपराध था। कोहली पर 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है।' इससे पहले अजिंक्य रहाणे (राजस्थान रायल्स) और रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) पर भी जुर्माना हो चुका है।

धोनी पर भी लग चुका है जुर्माना 
PunjabKesari
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर भी अभी हाल ही में आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया था। बीच मैदान जाकर अंपायर से उलझने पर धोनी पर कार्यवाई करते हुए अधिकारियों ने मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Related News