मिल्खा को पीछे छोड़कर नया राष्ट्रीय रिकाॅर्ड बनाएंगे लाहिड़ी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 08, 2018 - 07:59 PM (IST)

सेंट लुईस (अमेरिका): स्टार गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी पीजीए चैम्पियनशिप में 15वां मेजर टूर्नामेंट खेलने के साथ जीव मिल्खा सिंह के पिछले भारतीय रिकार्ड को पीछे छोड़ देंगे जो 14 मेजर खेल चुके हैं। लाहिड़ी के युवा साथी शुभंकर शर्मा इस साल अभी तक आकर्षण का केंद्र रहे हैं और वह भी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।     

जीव मिल्खा सिंह
PunjabKesari

इसके साथ ही शुभंकर एक साल में सभी चार मेजर खेलने वाले सबसे युवा भारतीय और तीसरे गोल्फर बन जायेंगे। उनसे पहले जीव (2007) और लाहिड़ी (2015 और 2016) में यह कारनामा कर चुके हैं। वहीं सभी की निगाहें टाइगर वुड्स पर लगी होंगी जो पिछले महीने कार्नोस्टी में ओपन चैम्पियनशिप में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहे थे।           


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News