वनडे में दक्षिण अफ्रीका के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, 23 साल बाद भारत के खिलाफ बनाया सबसे कम स्कोर

punjabkesari.in Tuesday, Oct 11, 2022 - 05:26 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 99 रन ढेर कर दिया। भारतीय गेंदबाजों के आगे दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेनी (35) को छोड़ कोई अन्य खिलाड़ी 20 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। इसी के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ के खिलाफ एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है। 

दक्षिण अफ्रीका ने 23 साल बाद भारत के खिलाफ वनडे मैच में सबसे कम स्कोर बनाया है। इससे पहले नैरोबी में 1999 में दक्षिण अफ्रीका के भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर (117) स्कोर बनाया था। वहीं ओवरऑल की बात करें तो यह दक्षिण अफ्रीका का चौथा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले इंग्लैंड ने द. अफ्रीका को मैनचेस्टर में 2022 में और नॉटिंघम में 2008 में 83 रन पर रोक दिया था। वहीं द. अफ्रीका का सबसे लो स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 1993 में आया था जब टीम मात्र 69 रन पर ऑल आउट हो गई थी। 

वनडे मैचों में दक्षिण अफ्रीका का सबसे कम स्कोर 

69 बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी 1993
83 बनाम इंग्लैंड नॉटिंघम 2008
83 बनाम इंग्लैंड मैनचेस्टर 2022
99 बनाम भारत दिल्ली 2022
117 भारत के खिलाफ पिछला सबसे कम स्कोर 1999 में नैरोबी में 

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 99 रन पर ढेर कर दिया। कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 18 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए हालांकि इस दौरान वह हैट्रिक से चूक गए जिसका उन्हें मलाल भी था और मैच के बाद उन्होंने जहां अपने प्रदर्शन पर संतुष्टि जताई वहीं हैट्रिक ना ले पाने का दुख भी जताया। वहीं वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और शाहबाज अहमद ने 2-2 विकेट लिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News