Lucknow Super Giants Pacer : कौन हैं मोहसिन खान? लगातार 2 मैचों में ले चुके 7 विकेट

punjabkesari.in Sunday, May 01, 2022 - 11:27 PM (IST)

खेल डैस्क : लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान लगातार प्रभावित करते नजर आ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अहम मैच में उन्होंने महज 16 रन देकर चार विकेट हासिल की और अपनी टीम को अहम जीत दिला दी। अपने प्रदर्शन के चलते मोहसिन को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। वह इससे पहले मुंबई इंडियंस खेमे का हिस्सा रह चुके हैं।

23 वर्षीय मोहसिन खान उत्तर प्रदेश के सम्भल के रहने वाले हैं। उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में मौका मिला था। लेकिन पहले ही मैच में वह केवल दो ओवर ही गेंदबाजी कर पाए। यह मैच टाइटंस ने 5 विकेट से जीता था। एक महीने बाद मोहसिन को दूसरा मौका वानखेड़े स्टेडियम में मिला। मुंबई के खिलाफ मैच में उन्होंने 1 विकेट लिया। अब दिल्ली के खिलाफ उनके खाते में 4 विकेट आए हैं।

Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants, Lucknow Super Giants Pacer Mohsin Khan, IPL news in hindi, Mohsin Khan, IPL 2022, दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, लखनऊ सुपर जायंट्स पेसर मोहसिन खान, आईपीएल समाचार हिंदी में, मोहसिन खान, आईपीएल 2022

मोहसिन की आईपीएल में एंट्री मुंबई इंडियंस के कारण हुई थी। 2020 में मुंबई खेमे ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था। मोहसिन को उनके आधार मूल्य 20 लाख रुपए में ही खरीदा गया था। हालांकि मुंबई प्रबंधन ने उन्हें डैब्यू का मौका नहीं दिया। वह नेट सेशन में मुंबई के गेंदबाजों को बॉलिंग करते रहे। लेकिन इस बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें उनके आधार मूल्य पर लिया था। और इस बार मोहसिन खुद को साबित करते हुए लगातार विकेट निकाल रहे हैं। 

मोहसिन के ओवरऑल प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने प्रथम श्रेणी का एक मैच खेलकर दो विकेट हासिल किए हैं। इसी तरह लिस्ट ए के 17 मैचों में उनके नाम पर 26 विकेट दर्ज हैं। ट्वंटी-20 के 30 मैचों में वह 41 विकेट ले चुके हैं। इस सीजन में उनका प्रदर्शन गुजरात (0/18), मुंबई (1/27), पंजाब किंग्स (3/24), दिल्ली कैपिटल्स (4/16) रहा है। 

 

यह भी पढ़ें:- Natasa Stankovic की 20 Hot Bikini फोटोज- टीम इंडिया के स्टार हार्दिक पांड्या से की शादी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News