मदप्पा संयुक्त तीसरे स्थान पर, निगाहें दूसरे महीने में दूसरे खिताब पर

punjabkesari.in Saturday, Oct 06, 2018 - 04:52 PM (IST)

लिंकोउ(चीनी ताइपे): पिछले महीने एशियाई टूर पर खिताब जीतने वाले युवा भारतीय गोल्फर बने विराज मदप्पा शनिवार को यिआंगदेर प्लेयर्स गोल्फ चैम्पियनशिप में पांच अंडर 67 का शानदार कार्ड खेलकर एक और खिताब की दौड़ में बने हुए हैं। वह संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे अमेरिका के जान कार्टिन और स्थानीय दावेदार हुंग चिएन याओ से एक शाट पीछे चल रहे हैं।         
PunjabKesari  

मदप्पा का कुल स्कोर सात अंडर 209 है और वह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। अन्य भारतीयों में शिव कपूर (71) संयुक्त 24वें, करणदीप कोच्चर व राशिद खान संयुक्त 34वें, एस चिक्कारंगप्पा संयुक्त 46वें, एसएसपी चौरसिया दो अन्य खालिन जोशी और हिम्मत राय के साथ संयुक्त 57वें स्थान पर हैं।           


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News