IPL 2024 Points Table : लखनऊ तीसरे स्थान पर, मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीदें कम

punjabkesari.in Wednesday, May 01, 2024 - 12:36 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मार्कस स्टोइनिस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महत्वपूर्ण आईपीएल मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए 62 रन की संयमित पारी खेलकर अपनी टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई। इस जीत से लखनऊ दो पायदान उपर तीसरे स्थान पर आ गई है। 

मुंबई इंडियंस को 144/7 के कुल स्कोर पर रोकने के बाद लखनऊ को लक्ष्य का पीछा करने के लिए सतर्क शुरुआत का सामना करना पड़ा। हालांकि स्टोइनिस ने जल्द ही जिम्मेदारी संभाली और 45 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। स्टोइनिस की पारी ने एलएसजी को लक्ष्य का पीछा करने के लिए बहुत जरूरी प्रोत्साहन प्रदान किया। अंत में कुछ चिंताजनक क्षणों का सामना करने के बावजूद लखनई चार गेंद शेष रहते अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रही। 

लखनई 10 मैचों में अपनी छठी जीत हासिल कर 12 अंकों के साथ आईपीएल स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस को 10 मैचों में सातवीं हार का सामना करना पड़ा जिससे प्लेऑफ की उनकी संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं। मुंबई 6 अंक के साथ 9वें स्थान पर है। 

राजस्थान रॉयल्स 16 अंक के साथ पहले स्थान पर मौजूद है जबकि केकेआर 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स 10-10 अंकों के साथ क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर हैं। गुजरात टाइटंस 8 अंक के साथ सातवें स्थान पर है। पंजाब किंग्स 6 अंक के साथ 8वें और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 अंक के साथ अंतिम स्थान पर है। 

ऑरेंज कैप 

पर्पल कैप 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News