SRH vs MI : मुंबई ने अंक तालिका में लगाई लम्बी छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप पर गुजरात का कब्जा
punjabkesari.in Thursday, Apr 24, 2025 - 12:27 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2025 के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। रोहित शर्मा के शानदार अर्धशतक की वजह से मुंबई ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में लगातार चौथी जीत दर्ज की।
पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी थी। हैदराबाद एक समय जो 35 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी, ने हेनरिक क्लासेन के 71 तो अभिनव मनोहर के 43 रन की बदौलत 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 143 रन बना लिए। मुंबई के ट्रेंट बोल्ट ने 26 रन देकर 4 विकेट लीं। जवाब में खेलने उतरी मुंबई को रोहित शर्मा तेजतर्रार अर्धशतक (45 गेंद पर 70 रन) लगाकर खींचकर ले गए। रोहित को विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव का भी सहयोग मिला। सूर्यकुमार ने 42 रन बनाए।
मुंबई ने अंक तालिका में तीन स्थान की छलांग लगाई। अब मुंबई के 9 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक हो गए हैं। हैदराबाद 8 मैचों में मात्र 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर 9वें स्थान पर कायम है। इस जीत से मुंबई ने ना केवल अपनी स्थिति मजबूत की है बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स को झटका भी दिया। ये तीनों टीमें अपने-अपने स्थान से खिसक कर नीचे आ गई हैं। बेंगलुरु, पंजाब और लखनऊ के भी 10-10 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के कारण क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर आ गई हैं। यहां गौर करने वाली बात है कि बेंगलुरु और पंजाब ने 8 में से 5 मैच जीते हैं जबकि लखनऊ ने मुंबई की तरफ 9 में से 5 मैच जीते हैं।
ऑरेंज कैप
निकोल्स पूरन को पछाड़कर ऑरेंज कैप हासिल करने वाले गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन टॉप पर बने हुए हैं। उन्होंने 8 इनिंग्स में 52.13 की औसत के साथ 417 रन बनाए हैं जिसें उनका हाईएस्ट 82 है। साई ने इस दौरान 5 अर्धशतक भी लगाए हैं।
पर्पल कैप
वहीं पर्पल कैप पर भी गुजराट टाइंट्स के खिलाड़ी का कब्जा है। प्रसिद्ध कृष्णा 8 इनिंग्स में 7.29 की ईकोनॉमी और 16 विकेट्स के साथ पर्पल कैप होल्ड किए हुए हैं। उनका बेस्ट 41/4 है। कृष्णा ने अब तक 31.0 ओवर फेंके हैं और इस दौरान कुल 226 रन दिए हैं।