खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिए तैयार महाराष्ट्र, 9000 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

punjabkesari.in Tuesday, Jan 08, 2019 - 03:00 PM (IST)

मुंबई: निशानेबाजी रेंज के उन्नयन और दूसरे खेलों की आधारभूत संरचना में सुधार के साथ महाराष्ट्र का पुणे नौ जनवरी से शुरू हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के दूसरे सत्र की मेजबानी के लिए तैयार है। महाराष्ट्र के खेल मंत्री विनोद तावड़े ने सोमवार को कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 18 खेलों के मुकाबले होंगे जिसमें राज्य के 900 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। तावड़े ने कहा, ‘इन खेलों की मेजबानी करना महाराष्ट्र के लिए एक सम्मान की बात है। हमें पुणे के बालेवाड़ी खेल परिसर के बुनियादी ढांचे के उन्नयन करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से कोष मिला था। सभी स्टेडियमों का उन्नयन किया गया है। निशानेबाजी रेंज में इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल टारगेट लगाए गए हैं।’
Image result for खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिए तैयार महाराष्ट्र
मंत्री ने आगे बताया कि, ‘खेलों के लिए 9,000 खिलाड़ी और 4,000 प्रबंधको को मिलाकर लगभग 14,000 व्यक्ति आएंगे। खिलाडिय़ों के ठहरने के लिए पुणे और उसके आसपास के अच्छे होटलों में कमरे आरक्षित किए गए हैं।’ इन खेलों में युवा ओलंपिक की स्वर्ण पदकधारी निशानेबाज मनु भाकर, सौरभ चौधरी और भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुगा जैसे खिलाड़ी भी भाग लेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News