महेंद्र सिंह धोनी टेनिस के भी मास्टर, झारखंड में टूर्नामैंट का पहला मैच जीते
punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2022 - 06:09 PM (IST)

खेल डैस्क : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से टेनिस पर हाथ आजमाना शुरू कर दिया है। बीते दिन धोनी ने जेएससीए टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग में हिस्सा लिया और पहले ही मैच में जीत दर्ज की। धोनी ने सुमीत कुमार बजाज के साथ जोड़ी बनाई थी, जिसके साथ वह पहले राऊंड का मैच जीते।
@msdhoni competing at the JSCA Tennis Tournament in Ranchi. He along with his partner Sumeet Kumar Bajaj won their first doubles match on Tuesday. The second round of matches will be held tomorrow pic.twitter.com/HGYHFck30N
— firoz mirza (@scribefiroz237) November 8, 2022
धोनी को टेनिस कोर्ट पर प्रदर्शन करता देख उनके फैंस बेहद खुश नजर आए। ऐसा पहली बार नहीं है जब धोनी ने टेनिस में हाथ आजमाया हो। उन्होंने 2019 में भी यह टूर्नामेंट खेला था और युगल स्पर्धा जीती थी।
MS Dhoni bhai Spotted playing Tennis in JSCA ????
— Subham Rath (@Subham7Rath) November 9, 2022
This one is for all MS Dhoni fans who were missing him in action.#msdhoni?? #Dhoni @msdhoni @ChennaiIPL pic.twitter.com/ybMkRIfuZV
आई.पी.एल. 2023 में दिखेंगे धोनी
धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन घरेलू स्तर पर वह अभी भी सक्रिय हैं। आईपीएल 2022 में नए प्लेयरों को आगे बढ़ाने के लिए धोनी ने टूर्नामैंट से पहले ही कप्तानी छोड़ दी थी। जडेजा कप्तान बनाए गए लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। बीच टूर्नामेंट ही जडेजा से कप्तानी लेकर धोनी को वापस दे दी गई लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अब एक बार फिर से धोनी आगामी सीजन में बतौर कप्तान खेलते दिखेंगे। यह संभवत: उनकी आईपीएल में आखिरी उपस्थिति होगी।