मैक्सवेल ने कर दिया बड़ा कारनामा, RCB के लिए ऐसा करने वाले पांचवे बल्लेबाज बने

punjabkesari.in Sunday, Apr 23, 2023 - 06:52 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: रविवार को आईपीएल 2023 के 32वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खूब गरजा। उन्होंने इस मैच में 44 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। वहीं, इस पारी के साथ मैक्सवेल ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। 

मैक्सवेल ने अब आईपीएल में आरसीबी की ओर से खेलते हुए 1000 रन पूरे कर लिए हैं। इस मैच में 77 रनों की पारी खेलने के साथ मैक्सवेल के अब आरसीबी के लिए कुल 1067 रन हो गए हैं। वह आरसीबी टीम से खेलते हुए 1000 रन पूरे करने वाले पांचवे बल्लबाज बने हैं। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए है, उनके नाम इस टीम के लिए खेलते हुए कुल 7327 रन हैं।

वहीं मैक्सवेल की बात करें तो वह 2021 से आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। वह आरसीबी की ओर से कुल 35 मुकाबलों में 1067 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनकी औसत 35 से अधिक की रही है।

आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. विराट कोहली - 7327
2. एबी डिविलियर्स - 4522
3, क्रिस गेल - 3420
4. जैक कैलिस - 1271
5. ग्लैन मैक्सवेल - 1067


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ramandeep Singh

Recommended News

Related News