RCB vs CSK : रोमारियो शैफर्ड का 14 गेंदों पर अर्धशतक, धोनी को दे रहे टक्कर

punjabkesari.in Saturday, May 03, 2025 - 09:36 PM (IST)

खेल डैस्क : एम चिन्नास्वामी के मैदान पर आरसीबी के बल्लेबाज रोमारियो शैफर्ड ने पहली बार बल्लेबाजी करते हुए भी 14 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। यह आईपीएल इतिहास का संयुक्त तौर पर दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने 19वें ओवर में 33 तो 20वें ओवर में 21 रन बनाए जिससे वह 14 गेंदों पर 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 53 रन बना दिए। आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है, जिन्होंने 11 मई 2023 को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। उनकी पारी में पहले ओवर में 26 रन शामिल थे और 47 गेंदों पर नाबाद 98 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट से जीत दिलाई थी।

 


आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)
13 - यशस्वी जायसवाल (आरआर) बनाम केकेआर, 2023
14 - केएल राहुल (पीबीकेएस) बनाम डीसी, 2018
14 - पैट कमिंस (केकेआर) बनाम एमआई, 2022
14 - रोमारियो शेफर्ड (आरसीबी) बनाम सीएसके, 2025
15 - युसूफ पठान, सुनील नरेन, निकोल्स पूरन, जेक फ्रेजर (फ्रेजर दो बार ऐसा कर चुके)

 


ऐसे दे रहे धोनी का टक्कर
रोमोरियो आईपीएल में आखिरी दो ओवरों में खरतनाक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते दिखते हैं। उन्होंने अब तक  इन ओवरों में 42 गेंदें खेलकर 128 रन बनाए है जिसमें 10 चौके और 13 छक्के शामिल हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 304 रही है। आईपीएल इतिहास में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर है। अगर रोमोरियो ऐसे ही रन बनाते रहे तो धोनी का यह रिकॉर्ड टूटना भी संभव है। 

 

RCB vs CSK, Romario Shepherd, Dhoni, IPL 2025, IPL news, आरसीबी बनाम सीएसके, रोमारियो शेफर्ड, धोनी, आईपीएल 2025, आईपीएल समाचार


चेन्नई के लिए सबसे महंगे गेंदबाज बने खलील अहमद
खलील अहमद के लिए 19वां ओवर सबसे खराब रहा। उन्होंने इसमें 33 रन लुटा दिए। ऐसा कर वह चेन्नई के  लिए एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए। उनसे पहले यह रिकॉर्ड लुंगी एनगिड़ी के नाम था जिन्होंने साल 2020 में राजस्थान के खिलाफ एक ओवर में 30 रन दिए थे। 2021 में कोलकाता के खिलाफ सैम कुरेन ने भी 30 रन लुटा दिए थे। जबकि 2019 में मुंबई के खिलाफ डीजे ब्रावो ने 29 रन दे दिए थे। 

 


ऐसी रही आरसीबी की पारी
बेंगलुरु के मैदान पर फिर से जैकब बैथल के साथ विराट कोहली ने अच्छी ओपनिंग की और पावरप्ले में स्कोर 70 तक पहुंचा दिया। बैथल ने शुरूआती ओवरों में ही खलील अहमद पर अटैक किया तो विराट ने भी पावरप्ले में ही 3 छक्के लगाए। विराट बेंगलुरु के मैदान पर 152 छक्के लगा चुके हैं। आरसीबी ने पहला विकेट 10वें ओवर में गंवाया जब जैकब 33 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर आऊट हो गए। मथिशा पथिराना ने उनकी विकेट ली। 12वें ओवर में विराट भी 33 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। उनके पास ऑरेंज कैप भी आ गई है।  विराट के आऊट होने के बाद देवदत्त 17, रजत पाटीदार 11 तो जितेश शर्मा 7 रन ही बना पाए जिससे रन गति थम गई। लेकिन शेफर्ड ने इसके बाद कुछ बड़े शॉट लगाए। शेफर्ड ने खलील अहमद के एक ओवर में 33 रन बनाए। आखिरी ओवर में उन्होंने पथिराना को भी निशाना बनाया और ताबड़तोड़ शॉट लगाते हुए 14 गेंदों पर 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए और स्कोर 5 विकेट पर 213 तक पहुंचा दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News