MI vs CSK : बुमराह की वजह से मायूस हो गई साक्षी धोनी, झूम उठी नीता अंबानी

punjabkesari.in Sunday, Apr 20, 2025 - 11:18 PM (IST)

खेल डैस्क : मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। चोट से वापसी करने वाले बुमराह ने महज दो मैचों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने चेन्नई के बल्लेबाजों पर दबदबा बनाते हुए मुंबई को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। बुमराह ने पहले शिवम दुबे को आउट किया और फिर अपने आखिरी ओवर में दिग्गज एमएस धोनी को भी पवेलियन भेजा, जिससे चेन्नई पर दबाव बढ़ गया।

 

 

यह भी पढ़ें: -  MI vs CSK : आयुष म्हात्रे को खेलता देख रो पड़े छोटे भाई, CSK से डैब्यू करते बनाया रिकॉर्ड

 

 

यह भी पढ़ें: - विराट कोहली ने प्रिटी जिंटा को दिखाई अपने बच्चों की झलक ! प्यारी तस्वीरें आईं बाहर


 

 

हुआ यूं कि 19वें ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह ने मिडिल स्टंप पर लो फुल-टॉस फेंकी। धोनी ने गेंद को हवा में उछाला, लेकिन उसे नीचे रखने का प्रयास नहीं किया। डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर तिलक वर्मा ने शानदार दौड़ लगाकर गेंद को कैच में बदला, जिससे धोनी सस्ते में आउट हो गए। धोनी के आउट होने के बाद उनकी पत्नी साक्षी की प्रतिक्रिया ने सभी का ध्यान खींचा। वह निराश दिखीं और उनका सिर झुक गया। वहीं, दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी के साथ जूझते हुए नजर आईं।

 

 

 

ऐसा रहा मुकाबला
मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अंक तालिका में छठा स्थान हासिल कर लिया है। मुंबई अब 8 मैचों में चार जीत हासिल कर चुकी है। प्लेऑफ की रेस में जहां मुंबई को राहत मिली है तो वहीं, चेन्नई का बुरा समय शुरू हो गया है। चेन्नई को अब प्लेऑफ के लिए अपने बाकी छह मैच जीतने होंगे। बहरहाल, मुंबई ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। चेन्नई ने रविंद्र जडेजा और शिवम दुबे के अर्धशतकों की मदद से पहले खेलते हुए 176 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतकों की बदौलत 9 विकेट से आसानी से जीत हासिल कर ली।

 

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
मुंबई इंडियंस :
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार
चेन्नई सुपर किंग्स : शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News