MI vs KKR, IPL 2026 : रहाणे और रघुवंशी के अर्धशतक, कोलकाता ने मुंबई को दिया 221 रन का लक्ष्य

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 09:16 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) IPL 2026 का दूसरे मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अंजिक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत मुंबई को 221 रन का लक्ष्य दिया है।

रहाणे ने 40 गेंदों पर 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए जबकि रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। मुंबई की तरफ से शार्दुल ठाकुर सबसे किफायती रहे जिन्होंने 3 विकेट अपने नाम कि। एक विकेट हार्दिक पांड्या के नाम रहा।

प्लेइंग XI 

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा

कोलकाता नाइट राइडर्स : फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News