MI vs PBKS : अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में दो बार तोड़े स्टंप्स, लाखों में है कीमत

punjabkesari.in Sunday, Apr 23, 2023 - 12:13 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच एक और उच्च स्कोरिंग वाला मैच देखने को मिला। मुंबई इंडियंस 215 के पीछा करने में में नाकाम रही क्योंकि अर्शदीप सिंह ने अंतिम ओवर में टीम को 16 रन नहीं बनाने दिए और 48 लाख के स्टंप्स तोड़कर मुंबई से जीत छीन ली। 

दूसरे ओवर में इशान किशन को खोने के बाद मुंबई इंडियंस ने एक नहीं बल्कि तीन महत्वपूर्ण साझेदारियां कीं। कप्तान रोहित शर्मा और कैमरून ग्रीन ने 76 रन की साझेदारी की जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर 75 रन की साझेदारी की जिससे मुंबई का स्कोर 18वें ओवर में चार विकेट पर 182 रन हो गया। टिम डेविड ने भी अपनी 13 गेंद में 25 रन बनाकर निचले क्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

डेविड ने पहली गेंद पर एक रन लिया जबकि तिलक वर्मा दूसरे गेंद पर रन नहीं बना पाए। मुंबई को 4 गेंदों पर 15 रन चाहिए थे जब अर्शदीप ने लगातार दो शानदार यॉर्कर डाले और वर्मा तथा नेहल वढेरा को आउट किया। अर्शदीप की गेंद इतनी स्टीक को तेज थी कि दोनों बार स्टंप्स टूट गए जिसकी कीमत करीब 24 लाख रुपए हैं। 

द बे ओवल के एक स्टेडियम अधिकारी ने एक रिपोर्ट में कहा था कि 'स्टंप की एक जोड़ी की कीमत लगभग 48,000 NZD है। ये जोड़े में आते हैं इसलिए अगर एक स्टंप भी खराब हो जाता है तो पूरा सेट बेकार हो जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News