RR vs MI : जयपुर में 13 साल बाद जीती मुंबई इंडियंस, 100 रन से हारी राजस्थान

punjabkesari.in Thursday, May 01, 2025 - 11:12 PM (IST)

खेल डैस्क :  राजस्थान रॉयल्स को जयपुर के मैदान पर ही मुंबई इंडियंस ने धूल चटाते हुए सीजन की लगातार छठी जीत हासिल की और अंक तालिका में टॉप पर आ गए हैं। अब उनकी और गुजरात की 7-7 जीत हो गई है। मुंबई ने जयपुर के मैदान पर 13 साल बाद राजस्थान को हराया है। जबकि 100 रन से हार राजस्थान की रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार है। मैच में इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया था। रिकल्टन, रोहित, हार्दिक और सूर्यकुमार की पारियों के दम पर मुंबई ने राजस्थान को 217 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान की पारी शुरूआत में ही बिखर गई। उन्होंने पावरप्ले में ही 5 विकेट गंवा लिए थे जोकि इस सीजन में पहली बार हुआ है। मुंबई के लिए कर्ण शर्मा और ट्रेंट बोल्ट ने 3-3 तो जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लीं।

 

अंक तालिका : मुंबई इंडियंस टॉप पर, राजस्थान 8वें स्थान पर

मुंबई इंडियंस की सीजन में लगातार यह छठी जीत थी। इसी के साथ वह 11 मैचों में 7 जीत के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है। पहले पर अभी भी 10 मैचों में सात जीत के साथ बेहतर रन रेट के कारण आरसीबी भी बनी हुई है। मुंबई ने दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, फिर हैदराबाद, लखनऊ और अब राजस्थान को हराया है। मुंबई की शुरूआत खराब रही थी। उन्होंने पहले 5 मैचों में सिर्फ एक ही जीता था लेकिन हार्दिक की कप्तानी में मुंबई ने जबरदस्त वापसी की है। वहीं, राजस्थान की बात की जाए तो वह सीजन में 8 हार के साथ प्लेऑफ की रेस में लगभग बाहर हो गई है। राजस्थन ने 11 मैचों में सिर्फ तीन ही जीत हासिल की है जो उन्होंने चेन्नई, पंजाब और गुजरात के खिलाफ हासिल की थी। राजस्थान अंक तालिका में 8वें स्थान पर है। 

 

 

यह भी पढ़ें:-  बड़ी उपलब्धि : मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा के 6 हजार रन पूरे, लगे 18 साल

 

 

यह भी पढ़ें:-  शिखर धवन ने कर दिया प्यार का इजहार, शेयर की होने वाली हमसफर की फोटो

 

 

यह भी पढ़ें:-  MI vs RR : सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा रॉबिन उथप्पा का रिकॉर्ड, स्मिथ-कोहली भी है लिस्ट में

 

 


मुंबई इंडियंस : 217/2 (20 ओवर)

मुंबई को रोहित और रिकल्टन ने अच्छी शुरूआत दी। दोनों ने सीजन की अपनी दूसरी 50+ रनों की साझेदारी की। इस दौरान दोनों बल्लेबाज लय में दिखे। रोहित जहां गेंद को देखकर उसे सजा दे रहे थे तो वहीं, रिकल्टन ने राजस्थान के गेंदबाजों की खूब पिटाई की। दोनों ने 8 ओवर में मुंबई का स्कोर 74/0 पर ला खड़ा किया। इसके बाद पहले रियान रिकल्टन ने तो बाद में रोहित शर्मा ने अपने अर्धशतक पूरे किए। दोनों ने 120 रन की साझेदारी की जोकि मुंबई के लिए पहले विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। रिकल्टन 38 गेंदों पर 7 चौके, 3 छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आऊट हुए तो रोहित ने 36 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 53 रन बनाए। दिग्गजों के आऊट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर टिक गए। दोनों ने ताबड़तोड़ शॉट लगाए और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 217 तक पहुंचा दिया। सूर्यकुमार ने जहां 23 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए तो वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी 23 गेंदों पर 48 रन का ही योगदान दिया।

 

राजस्थान रॉयल्स :  117-10 (16.1 ओवर)

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम पावरप्ले के दौरान ही सिमटती हुई नजर आई। दूसरे ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी का 0 पर विकेट गिरने के बाद राजस्थान ने लगातार विकेट गंवाए। जयसवाल 6 गेंदों पर 13, नीतीश राणा 11 गेंदों पर 9, कप्तान रियान पराग 8 गेंदों पर 16 तो शिमरोन हेटमायर 0 रन पर ही आऊट हो गए। इस दौरान ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने राजस्थान को 2-2 झटके दिए। वैभव की विकेट दीपक चाहर के हाथ लगी। शुभम दुबे (15) क्रीज पर आए और आते ही बड़े शॉट लगाए लेकिन 8वें ओवर में वह भी हार्दिक की धीमी गेंद में फंसकर आऊट हो गए। इससे राजस्थान का स्कोर 64 रन पर 6 विकेट हो गया। ध्रुव भी 11 रन बनाकर आऊट हो गए। ठीकषाना 2 ही रन बना पाए। 12वें ओवर में कुमार कार्तिकेय 2 तो 17वें ओवर में जोफ्रा आर्चर 27 गेंदों पर 30 रन बनाकर आऊट हो गए। इस तरह राजस्थान को 100 रन से हार झेलनी पड़ी। 

 

नतीजा : मुंबई 100 रन से जीती। सीजन में लगातार छठी जीत।

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान : यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी

मुंबई इंडियंस : रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News