MI vs RR : सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा रॉबिन उथप्पा का रिकॉर्ड, स्मिथ-कोहली भी है लिस्ट में
punjabkesari.in Thursday, May 01, 2025 - 10:39 PM (IST)

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार 25 या उससे अधिक रन बनाने के मामले में मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सूर्यकुमार ने 2025 सीजन में लगातार 11 पारियों में 25 या उससे ज्यादा रन बनाकर इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रॉबिन उथप्पा के नाम था, जिन्होंने 2014 में 10 बार यह कारनामा किया था। सूर्यकुमार के बाद सूची में स्टीवन स्मिथ (2016-17) और विराट कोहली (2024-25) 9-9 बार के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं, जबकि साई सुदर्शन (2023-24) भी 9 बार के साथ इस सूची में शामिल हैं।
Improvisation 👌
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2025
Power 💪
How crucial is this partnership between the #MI captain and vice-captain 💙
Updates ▶ https://t.co/t4j49gXHDu#TATAIPL | #RRvMI | @mipaltan pic.twitter.com/GmqK9rr373
सूर्यकुमार की इस उपलब्धि ने न केवल उनकी निरंतरता को दर्शाया है, बल्कि उन्हें आईपीएल के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया है। फैंस और क्रिकेट पंडित उनकी इस शानदार फॉर्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें उनकी बल्लेबाजी में स्थिरता और आक्रामकता दोनों दिखाई दी है। उनकी पारी को संभालने और तेजी से रन बनाने की क्षमता ने मुंबई इंडियंस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह 475 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर चल रहे हैं। उन्होंने साई सुदर्शन को पछाड़ा जोकि 9 मैचों में 456 रन बना चुके हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली 443 रन बनाकर तीसरे तो यशस्वी जयसवाल 439 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं। पांचवें स्थान पर 406 रन के साथ जोस बटलर बने हुए हैं।
मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। बहरहाल, रिकल्टन, रोहित और हार्दिक की पारियों के दम पर मुंबई ने राजस्थान को 217 रन का लक्ष्य दिया। ऐसा आईपीएल इतिहास में सिर्फ चौथी बार हुआ है जब एक पारी में चार बल्लेबाजों ने 40 से ज्यादा रन बनाए। मुंबई के लिए रिकल्टन और रोहित अर्धशतक जमाने में सफल रहे जबकि हार्दिक और सूर्यकुमार ने 48-48 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी राजस्थन ने पावरप्ले के अंदर ही पांच विकेट गंवा दिए। मुंबई के गेंदबाज हावी होते दिखे। 9 ओवर के अंदर ही राजस्थान 7 विकेट गंवा चुकी थी। मुंबई की जीत लगभग पक्की थी।