मीराबाई चानू को मिला टोक्यो ओलम्पिक का टिकट

punjabkesari.in Sunday, Jun 13, 2021 - 05:47 PM (IST)

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आइ डब्ल्यू यू एस) ने शनिवार को भारतीय भारोतोलक मीराबाई चानू के महिलाओं के 49 किलोग्राम भर वर्ग में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की पुष्टि कर दी है। चानू ने अप्रैल में ताशकंद में एशियाई चैंपियनशिप में क्लीन एंड जकर् में विश्व रिकॉर्ड के साथ कांस्य पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक में अपना स्थान सुरक्षित किया था, जिसकी अब आधिकारिक पुष्टि हो गई है । चानू ने आइ डब्ल्यू यू एस की रैंकिंग सूची के आधार पर कोटा हासिल किया। वह भारोत्तोलन 49 किलोग्राम वर्ग में दूसरे स्थान पर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News