मिताली विश्व कप में दूसरी सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं

punjabkesari.in Sunday, Mar 27, 2022 - 04:25 PM (IST)

क्राइस्टचर्च : भारतीय महिला वनडे क्रिकेट की कप्तान मिताली राज रविवार को आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई। 39 वर्षीय मिताली ने यहां हेगले ओवल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2022 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत के आखिरी लीग मैच 84 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 68 रन बना कर यह कीर्तिमान हासिल किया। 

विश्व कप में मिताली के नाम अब 36 पारियों में 1321 रन हैं। वह केवल न्यूजीलैंड की डेबी हॉकले से पीछे हैं, जिनके 43 पारियों में 1501 रन हैं। इंग्लैंड की जेनेट ब्रिटिन (35 पारियों में 1299 रन) और चार्लोट एडवर्ड्स (28 पारियों में 1231 रन) तथा न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (26 पारियों में 1179 रन) शीर्ष पांच में शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News