Mohammad Rizwan ने साल 2022 में ठोका 7वां अर्धशतक, धुरंधरों को छोड़ दिया पीछे
punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 10:00 PM (IST)

खेल डैस्क : पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की जोरदार फॉर्म जारी है। रिजवान ने लाहौर के मैदान पर इंगलैंड के खिलाफ खेले गए 5वें टी-20 एक और अर्धशतक लगाकर एक साल में 7 अर्धशतक लगााने का कारनामा अपने नाम कर लिया। रिजवान का यह अर्धशतक इसलिए भी खास रहा क्योंकि पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम, शान मसूद, हैदर अली के बाद आसिफ अली अैर नवाज ज्यादा रन नहीं बना पाए थे। इंगलैंड के खिलाफ इसी सीरीज में रिजवान का यह चौथा अर्धशतक है।
Deposited over the fence! 💪
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) September 28, 2022
Pakistan are 43-2 at the end of the Powerplay.#PAKvENG | #UKSePK pic.twitter.com/0aeJnZQckV
रिजवान की साल 2022 में पारियां
23 बनाम ऑस्ट्रेलिया
43 बनाम भारत
78 बनाम हांगकांग
71 बनाम भारत
20 बनाम अफगानिस्तान
14 बनाम श्रीलंका
55 बनाम श्रीलंका
68 बनाम इंगलैंड
88 बनाम इंगलैंड
8 बनाम इंगलैंड
88 बनाम इंगलैंड
63 बनाम इंगलैंड
-----------
12 मैच, 619 रन, 7 अर्धशतक
-----------
रिजवान का इंगलैंड के खिलाफ यह छठा अर्धशतक है। उन्होंने अब तक 12 मैचों में 65 के करीब औसत के साथ 521 रन बनाए हैं। लाहौर के मैदान पर खेले गए पांचवें टी-20 मुकाबले में भी वह अकेले ही क्रीज पर टिके रहे और पाकिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रिजवान ने 46 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 63 रन बनाए जिसके चलते पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 145 रन तक पहुंच पाई।
Fans have put on a show in Lahore 💚#PAKvENG | #UKSePK pic.twitter.com/gHManHVjQY
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) September 28, 2022
रिजवान पहले ही पिछली 41 टी-20 पारियां में दो हजार से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। रिजवान पिछली 41 पारियों में 2073 रन बना चुके हैं। दूसरे स्थान पर 1703 रन के साथ बाबर आजम बने हुए हैं। टी-20 में रन का पीछा करते हुए सर्वाधिक बार 70+ स्कोर बनाने के मामले में रिजवान पहले नंबर पर हैं। वह 14 बार ऐसा कर चुके हैं। जबकि विराट 11 बार ही ऐसा कर पाए हैं।