मुंबई इंडियंस के फैन ने IPL मैच के बीच KKR की फैन को किया प्रपोज, फिर रोमांटकि माहौल में आया ट्विस्ट, Video

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 04:49 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL मैचों के अकसर दिलचस्प किस्से देखने को मिलते हैं। ऐसा ही कुछ वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच IPL 2026 के मैच के दौरान देखने को मिला जब एक MI फैन ने मैच के बीच KKR की फैन को प्रपोज कर दिया। हालांकि यह रोमांटिक माहौर अगले ही पल अफरा-तफरी भरा हो गया क्योंकि प्रपोज करते समय सगाई की अंगूठी लड़के के हाथ से फिसल गई। 

यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। वीडियो में MI का फैन स्टैंड्स में घुटनों के बल बैठकर KKR फैन को प्रपोज करता दिख रहा है, जबकि उसकी पार्टनर उसे देख रही है। जैसे ही प्रपोज शुरू हुआ, अंगूठी गिर गई जिससे बैठने की जगह पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और लोग अंगूठी को ढूंढते के लिए हाथों से टटोलने लगे, सीढ़ियों पर नजरें दौड़ाने लगे। इस यादगाद पल में कुछ देर के लिए निशारा के पल जरूर छाए लेकिन राहत की बात यह थी कि अंगूठी जल्दी ही मिल गई। अंगूठी मिलते ही लोग हंसने लगे और लड़के ने एक बार फिर लड़की को प्रपोज किया और यह एक यादगार बनकर रह गया। 

मैच की बात करें तो KKR के 221 रनों का पीछा करते हुए MI ने रोहित शर्मा और रयान रिकेटन की शानदार ओपनिंग साझेदारी की बदौलत मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। दोनों ने मिलकर 148 रन जोड़े और मैच को शुरू में ही अपने पक्ष में कर लिया। आखिरकार मुंबई ने छह विकेट और 5 गेंदें बाक़ी रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले KKR ने टॉस हारकर अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए थे। इस जीत के साथ मुंबई ने 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ा और IPL के पहले मैच में जीत दर्ज की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News