वीडियो : मुंबई इंडियंस के प्लेयर मस्ती के मूड में, रोहित ने अर्जुन से पूछा- कैसे हो!

punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2022 - 03:41 PM (IST)

खेल डैस्क : आईपीएल 2022 के शुरूआत से पहले मुंबई इंडियंस प्रबंधन ने टीम बॉन्डिंग पर ध्यान देने के लिए विशेष सत्र चलाया जिसमें मुंबई के सभी खिलाड़ी फन एक्टिविटी के साथ एक दूसरे से मिले और खेले भी। टीम कप्तान रोहित शर्मा ने इस दौरान युवा क्रिकेटरों से बातचीत की। अर्जुन तेंदुलकर से भी पूछा- वह कैसे हैं और अपना समय कैसे बिता रहे हैं। इसी दौरान किरोन पोलार्ड को अपने कमरे में आधिकारिक किट मिलते दिखाया गया है जबकि इशान किशन टॉय गन तो जसप्रीत बुमराह युवाओं के साथ मस्ती करते दिखते हैं।

उक्त वीडियो मुंबई इंडियंस के यूट्यूब चैनल पर अपलोड है। रोहित अर्जुन तेंदुलकर से बातचीत करते हुए कहते हैं- द वन एंड ओनली अर्जुन तेंदुलकर। फिर रोहित मराठी में अर्जुन से उनके घर वालों का हाल जानते हैं।  फिर अगला पला पोलार्ड के होटल रूम का दिखता है जब उन्हें मुंबई की किट दी जाती है। इसके बाद पोलार्ड रोहित और अन्य खिलाडिय़ों से मिलते हैं। उक्त वीडियो बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स का है, जहां मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी 12 दिनी शिविर के लिए रूके हुए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, किरोन पोलार्ड, इशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, बेसिल थंपी, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, एन तिलक वर्मा, संजय यादव, जोफ्रा आर्चर, डेनियल सेम्स, टायमल मिल्स, टिम डेविड, राइली मेरेडिथ, मोहम्मद अरशद खान, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, फेबियन एलेन और आर्यन जुयाल।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News