4 पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने चुनी इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया, इसे बनाया कप्तान
punjabkesari.in Tuesday, May 20, 2025 - 07:55 PM (IST)

नई दिल्ली : मोहम्मद शमी की फिटनेस पर सवाल है लेकिन पूर्व राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य एमएसके प्रसाद, देवांग गांधी और जतिन परांजपे का स्पष्ट तौर पर मानना है कि ‘अमरोहा एक्सप्रेस' को इस अहम दौरे के लिए चुना जाना चाहिए। शमी ने इस सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नौ आईपीएल मैच खेले हैं। उन्होंने इन मैचों में केवल 6 विकेट लिए हैं और प्रति ओवर 11 से अधिक रन दिए हैं। शमी अभी भी लाल गेंद से गेंदबाजी शुरू कर चुके हैं क्योंकि सनराइजर्स की प्ले-ऑफ क्वालिफिकेशन की उम्मीदें खत्म हो गई है। उनके जल्द भारतीय दल में शामिल होने की उम्मीद है।
रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद इस बात पर बहस चल रही है कि नया कप्तान कौन होना चाहिए। पूर्ववर्ती समिति के सदस्यों में टीम के उप कप्तान को लेकर मतभेद दिखा लेकिन ज्यादातर इस बात पर एकमत थे कि जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया जाना चाहिए। प्रसाद, गांधी और परांजपे और गगन खोड़ा ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम चुनी और अपने विचार भी रखे।
चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने कहा कि मेरे कप्तान जसप्रीत बुमराह होंगे क्योंकि उन्होंने पहले ही खुद को इस भूमिका के लिए साबित कर दिया है। जहां तक मेरे उपकप्तान का सवाल है, मैं चाहूंगा कि शुभमन गिल इस जिम्मेदारी के साथ कुछ अनुभव हासिल करें। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में नितीश रेड्डी की गेंदबाजी ऑस्ट्रेलिया की तुलना में अधिक प्रभावी होगी। अगर हम 16 खिलाड़ी चुन रहे हैं तो मैं बाएं हाथ के स्विंग गेंदबाज को चुनूंगा और ऐसे में मेरी पसंद अर्शदीप सिंह है।
एमएसके प्रसाद की भारतीय टीम
1. यशस्वी जायसवाल 2. केएल राहुल 3. साई सुदर्शन 4. शुभमन गिल (उपकप्तान) 5. ऋषभ पंत 6. रविंद्र जड़ेजा 7. नितीश रेड्डी 8. कुलदीप यादव 9. जसप्रीत बुमराह(कप्तान) 10. मोहम्मद सिराज 11. मोहम्मद शमी 12. प्रसिद्ध कृष्णा 13. ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) 14. वॉशिंगटन सुंदर 15. अर्शदीप सिंह 16. अभिमन्यु ईश्वरन.
पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता गांधी ने कहा कि शमी की टीम में जगह पर लेकर हो रही चर्चा मेरे लिए आश्चर्यजनक है। अगर फिटनेस की समस्या नहीं है तो उन्हें टीम में होना चाहिए। आईपीएल किसी के टेस्ट मैच फॉर्म का संकेत नहीं है। आपको इंग्लैंड में शमी जैसी क्षमता वाले किसी खिलाड़ी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कप्तानी के लिए अगर आप बुमराह के नाम पर विचार नहीं करेंगे तो यह अनुचित होगा। मैं उप कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत पर भरोसा करुंगा। मौजूदा टीम में उनका टेस्ट औसत सबसे अच्छा है। उन्होंने टीम में श्रेयस अय्यर को रखने की वकालत की।
देवांग गांधी की भारतीय टीम
1. यशस्वी जयसवाल 2. लोकेश राहुल 3. साई सुदर्शन 4. शुभमन गिल 5. ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उपकप्तान) 6. रविंद्र जड़ेजा 7. नितीश रेड्डी 8. कुलदीप यादव 9. जसप्रीत बुमराह (कप्तान) 10. मोहम्मद सिराज 11. मोहम्मद शमी 12. प्रसिद्ध कृष्णा 13. हर्षित राणा 14. अर्शदीप सिंह 15. ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) 16. श्रेयस अय्यर।
पूर्व चयनकर्ता जतिन परांजपे ने कहा कि पारंपरिक प्रारूप में राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने के लिए जसप्रीत बुमराह से बेहतर कोई और नहीं हो सकता। मेरे उप-कप्तान ऋषभ पंत होंगे। उनका रिकॉर्ड एसईएनए (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में शानदार है। पंत और लोकेश राहुल दो ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने पिछले दौरों पर इंग्लैंड की धरती पर दो टेस्ट शतक लगाए हैं।
परांजपे की भारतीय टीम
1. यशस्वी जायसवाल 2. लोकेश राहुल 3. शुभमन गिल 4. बी साई सुदर्शन 5. श्रेयस अय्यर 6. सरफराज खान 7. ऋषभ पंत (विकेटकीपर) 7. शारदुल ठाकुर 8. रविंद्र जडेजा 9. कुलदीप यादव 10. जसप्रीत बुमराह (कप्तान) 11. प्रसिद्ध कृष्णा 12. मोहम्मद शमी 13. मोहम्मद सिराज 14. नितीश रेड्डी 15. अर्शदीप सिंह 16. ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
गगन खोडा का कप्तानी को लेकर मत हालांकि अन्य पूर्व चयनकर्ताओं से थोड़ा अलग था। उन्होंने कहा कि मेरे लिए कप्तान केएल (लोकेश राहुल) को होना चाहिए। मैं करुण नायर को अतिरिक्त बल्लेबाज के तौर पर रखूंगा।
गगन खोड़ा की भारतीय टीम
1. यशस्वी जायसवाल 2. लोकेश राहुल (कप्तान) 3. साई सुदर्शन 4. शुभमन गिल (उपकप्तान) 5. ऋषभ पंत 6. रविंद्र जडेजा 7. नितीश रेड्डी 8. कुलदीप यादव 9. जसप्रीत बुमराह (कप्तान) 10. मोहम्मद सिराज 11. मोहम्मद शमी 12. प्रसिद्ध कृष्णा 13. ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) 14. शारदुल ठाकुर 15. अर्शदीप सिंह 16. करुण नायर।